{"_id":"6144fed18ebc3e47465e9c29","slug":"better-preparation-will-change-the-color-of-medals-in-paris-olympics-palad-kurukshetra-news-knl835719136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ का हॉकी स्टेडियम में किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ का हॉकी स्टेडियम में किया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ को द्रोणाचार्य स्टेडियम के प्रांगण में शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान पालड़ ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में और अच्छी तैयारी से उतरना है तथा मेडल का रंग बदलना है। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, साई के एडी सुभाष चंद्र, प्रशिक्षक चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, हॉकी कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष विकास दीप संधू, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह ने ओलंपियन सुरेंद्र कुमार पालड़ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हॉकी के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों ने 41 साल बाद देश को मेडल दिया है। इस मेडल को हासिल करने में ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी ने मेहनत और लगन के बलबूते पर भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन करके टीम को कांस्य पदक दिलवाने में अहम भूमिका अदा की है। इस खिलाड़ी से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। यह युवा पीढ़ी और अधिक उत्साह से अभ्यास करेगी। इस खिलाड़ी ने हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। वहीं ओलंपियन सुरेंद्र कुमार पालड़ ने कहा कि अब पेरिस में होने वाले ओलंपिक में मेडल जीतने की तैयारी जी जान से करनी है। साई के सहायक निदेशक सुभाष चंद्र मसानिया ने कहा कि साई की तरफ से सभी खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस सेंटर के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह वडैच, सोहन लाल, राहुल सांगवान, सुधीर दहिया, अनीश मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।