फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Beautification of kurukshetra holy place

70 तीर्थ स्थलों का मनरेगा के तहत किया जाएगा सुंदरीकरण, पर्यटकों के लिए चलेंगी होप ऑन-होप ऑफ बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Beautification of kurukshetra holy place
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत आने वाले 70 तीर्थ स्थलों का अब मनरेगा के तहत सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। इन तीर्थों पर लैंड स्केपिंग, बाग, सुंदरीकरण, साईनेज बोर्ड आदि के कार्य किए जाएंगे। इन तीर्थों के सुंदरीकरण की योजना बनाने के लिए केडीबी के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में जितनी भी बावड़ियां हैं उनका भी जीर्णोद्धार करने के आदेश केडीबी के अधिकारियों को दिए गए हैं। इस संदर्भ में उपायुक्त ने मंगलवार को कार्यालय में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला के सभी तीर्थ स्थलों की वर्तमान फोटो और तीर्थों की सफाई करने के बाद की फोटो खिंचवाई जाए। इस दौरान मनरेगा से प्रथम चरण में 70 तीर्थ स्थलों में कार्य शुरू करवाएं जाए। इन कार्यों को केडीबी के सीईओ खुद अपनी देखरेख में करवाएंगे और किसी एक ब्लॉक से इस कार्य को शुरू किया जाए। इस कार्य के दौरान कुरुक्षेत्र में जितनी भी बावड़ियां हैं। उनका भी जीर्णोद्धार किया जाए।
विज्ञापन

इस मामले में केडीबी के अधिकारी एक सप्ताह के अंदर प्रगति रिपोर्ट भी देना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही केडीबी की तरफ से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार किया जाए और इस ग्रुप में संबंधित अधिकारियों को शामिल किया जाए ताकि भविष्य में तमाम जानकारियां इस ग्रुप में शेयर की जा सके। उन्होंने कहा कि सीएसआर के सभी प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम किया जाए। श्रीकृष्ण सर्किट के तहत प्रथम व द्वितीय चरण के कार्यों पर फोकस किया जाए और सीसीटीवी कैमरे के प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया जाए, साईनेज बोर्ड लगाए जाएं, विशेष प्रकार के 50 डस्टबिन लगाए जाए, वाटर कूलर, पर्यटक सूचना केंद्र पर भी नियमानुसार काम को आगे बढ़ाया जाए, श्रीकृष्ण संग्रहालय की रिपेयर करवाई जाए, ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ लगने वाली 97 पोल के विशेष कार्य को तेजी के साथ पूरा किया जाए और मुख्य बाजार में एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी किया जाए।
विज्ञापन

केडीबी के मानद सचिव ने कहा कि श्रीकृष्ण सर्किट के प्रथम चरण में 60 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और इस प्रोजेक्ट के तहत तेज गति से विकास कार्य पूरे किए जा रहे हैं। इस मौके पर केडीबी सीईओ कपिल शर्मा, एक्सईएन अमित मनोचा, केडीबी सदस्य उपेंद्र सिंघल, एओ लक्ष्मीनाथ, जेई अमन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए चलेंगी होप ऑन-होप ऑफ बसें
उपायुक्त ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए होप ऑन-होप ऑफ बसें चलाई जाएंगी। सरकार की तरफ से पिपली से ज्योतिसर तक 4 बसे चलेंगी। इन बसों का रूट निर्धारित करने के लिए केडीबी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इन बसों के चलने से पर्यटक अपनी इच्छानुसार किसी भी जगह पर बस में चढ़ सकेंगे और उतर सकेंगे।
हर माह की 1 और 15 तारीख को होगा निर्माण कार्यों का निरीक्षण
बैठक के दौरान डीसी ने निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित मनोचा से पिपली से थर्ड गेट तक बन रही सड़क निर्माण कार्य की फीडबैक लेते हुए कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं रुकना चाहिए और तेज गति से कार्य करना चाहिए। इस सड़क पर बीएसएनएल और बिजली विभाग के व्यर्थ पोल को हटाने के निर्देश दिए है। इतना ही नहीं अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि वह स्वयं हर माह की एक और 15 तारीख को निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
ज्योतिसर में लगेंगे विशेष डिजाईन वाले डोनेशन बाक्स
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने उपायुक्त के समक्ष ज्योतिसर तीर्थ पर विशेष डिजाइन के डोनेशन बाक्स लगाने का प्रस्ताव रखा, इस प्रस्ताव पर उपायुक्त ने मोहर लगाते हुए कहा कि इस विषय पर तुरंत आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डिजाइन तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
कोविड-19 की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए लेजर शो होगा शुरू
उपायुक्त ने केडीबी के मानद सचिव व अधिकारियों द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि ज्योतिसर में कोविड-19 की गाइडलाइंस को जहन में रखते हुए लेजर शो शुरू किया जा सकता है। इस लेजर शो में एक समय में कुछ सीमित लोगों को देखने की इजाजत दी जाएगी, लेकिन इसके लिए सभी दर्शकों की स्केनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाईजेशन की व्यवस्था भी करनी होगी।
किसी एक तीर्थ पर लगेंगे सोलर आधारित फव्वारे
उपायुक्त ने केडीबी के अधिकारियों को निर्देश दिए की किसी एक तीर्थ पर सोलर पर आधारित फव्वारे लगाए जाएं और इस पायलट प्रोजैक्ट के सफल होने के बाद अन्य तीर्थों पर भी इस प्रकार के फव्वारे लगाए जा सकते है। इससे तीर्थों के सुंदरीकरण में इजाफा होगा और बिजली की भी बचत होगी।

ब्रह्मसरोवर स्वच्छ आइकॉन बनाने के तैयार किया 14 करोड़ का प्रस्ताव
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि ब्रह्मसरोवर को देश के स्वच्छ आइकॉन की सूचि में रखा गया है, इसके लिए एशिया के सबसे बड़े ब्रह्मसरोवर को स्वच्छ आइकॉन बनाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को इंडियन ऑयल कंपनी के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस स्वच्छ आइकॉन के लिए 14 करोड़ का प्रस्ताव तैयार हुआ है। इस प्रस्ताव पर सरकार की अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed