फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   'Beak Bhar Water' campaign is saving the lives of birds, Kurukshetra

‘चोंच भर पानी’ मुहिम बचा रही पक्षियों की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
'Beak Bhar Water' campaign is saving the lives of birds, Kurukshetra
केयू में कसोरे रखते थाना प्रभारी राजपाल साथ में विद्यार्थी। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बढ़ती गर्मी ने सभी लोगों की हालत खराब कर दी है और लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कड़ी धूप में घूम रहे हैं। केयू के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों ने भीषण गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए ‘चोंच भर पानी’ मुहिम की शुरुआत की है, जिसके तहत केयू परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में 500 कसोरे लगाए जा चुके हैं।
इतना ही नहीं विद्यार्थियों ने इन सकोरों में पानी भरने के लिए ड्यूटी भी सुनिश्चित की हुई है। केयू प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन भी लगातार इस मुहिम में विद्यार्थियों का साथ दे रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला खुद विद्यार्थियों के इस अभियान से जुड़कर उनका मार्गदर्शन कर रही हैं। विद्यार्थियों ने सोमवार को भी अलग-अलग स्थानों पर कसोरे स्थापित किए।
विज्ञापन

केयूके थाना प्रभारी राजपाल भी अपनी टीम के साथ दोपहर के समय विद्यार्थियों के साथ कसोरे स्थापित करते नजर आए। थाना प्रभारी राजपाल ने इस अभियान की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि पक्षियों को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। मुहिम के सूत्रधार अनिल ने बताया कि सकोरे लगाने के साथ-साथ लोगों से पानी डालने के लिए भी निवेदन किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ पढ़ने वाले साथियों ने भी पानी डालने का दायित्व अपने हाथ लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कसोरे की व्यवस्था लोगों की ओर से दी गई आर्थिक सहायता से की जा रही है। पक्षियों को बचाने के साथ-साथ मिट्टी के बर्तन बनाने वालों के लिए यह मुहिम एक आस की तरह है। इससे उन्हें लगातार कार्य मिल रहा है, जिससे वह अपने बच्चों का भरण पोषण कर पा रहे हैं। अनिल ने बताया कि जनसंचार विभाग की निदेशिका प्रो. बिंदु शर्मा, सहायक प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार व डॉ. रोशन मस्ताना सहित कई शिक्षक उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस मुहिम को सफल बनाने के लिए दुष्यंत यादव, गौरव सिंह, मयंक, प्रियंका, राजरानी व अंकुश सहित कई साथी भरपूर सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed