फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Be aware of student opportunities, Kurukshetra

विद्यार्थी अवसरों के प्रति जागरूक रहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Be aware of student opportunities, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन शोध केंद्र ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, नई दिल्ली (एनसीयूआई) के सहयोग से वेबिनार आयोजित किया। वेबिनार में करीब 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। केंद्र की निदेशिका प्रो. अनिता दुआ ने कहा कि विद्यार्थियों को रोजगार के नए-नए अवसरों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों का सहकारी संस्था के गठन के लिए मार्गदर्शन करना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए चल रही मुहिम लोकल फॉर वोकल का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करना है। मुख्य वक्ता एनसीयूआई के निदेशक राजीव शर्मा ने सर्वप्रथम संस्था के गठन, उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह संस्था समाज के विभिन्न वर्गों को सहकारी संघ मॉडल के गठन के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण प्रदान करती है ताकि वे स्वयं सहकारी संघ स्थापित करने के लिए प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन

उन्होंने गुजरात के अमूल, उत्तर प्रदेश के पराग, हरियाणा के वीटा, हिमाचल प्रदेश के भूटिको तथा कुछ अन्य राज्यों में चल रहे सहकारी उद्यमों का उदाहरण दिया। संघ के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण व ऋण सुविधा उपलब्ध कराता है, स्वयं सहायता समूह के गठन में मदद करता है और स्वयं सहायता समूहों को सहकारी संघ में परिवर्तित करने के लिए भी प्रशिक्षण देता है। केंद्र की उप निदेशक प्रो. वनिता ढ़ीगरा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर केंद्र की शोध अधिकारी डॉ. वंदना दवे, अंजू रानी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed