{"_id":"610049ab8ebc3eb2bd2199b6","slug":"badra-rained-there-was-relief-somewhere-trouble-happened-somewhere-kurukshetra-news-knl779631161","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे बदरा, किसी को मिली राहत तो कईयों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे बदरा, किसी को मिली राहत तो कईयों को हुई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सुबह झमाझम बरसे बदरा से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगह फिर से जलभराव होने के कारण कई लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। हालांकि नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी सुबह से ही निकासी के प्रबंध में कराने में जुट गए। जहां-जहां जलभराव की सूचना मिली वहां पंप लगाकर पानी निकाला गया। सेक्टर तीन में मार्केट के पीछे वाली गली में पानी भर गया और सीवरेज बैक मारने लगा। जिसे सड़क पानी से लबालब हो गई। मंगलवार को थानेसर में सबसे ज्यादा 45 एमएम और सबसे कम लाडवा में सबसे कम 03 एमएम, जबकि इस्माईलाबाद व बाबैन में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। जिले में औसतन 10 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बारिश शुरू होते ही नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट मोड में आ गए। इतना ही नहीं जिन-जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की क्षेत्रानुसार ड्यूटी लगाई गई थी, वे सभी बरसात के बीच अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंच गए और बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधों में जुट गए। सुबह से हो रही बरसात के कारण एक बार तो प्रभावित क्षेत्रों में पानी एकत्रित हो गया था, लेकिन अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रयासों से पानी की निकासी करवा दी गई। बरसात के कारण सेक्टर-7, नगली कुटिया वाली गली, महावीर जैन स्कूल के पास, ज्योतिनगर, बिरला मंदिर, झांसा रोड भद्रकाली मंदिर, पुराना बस स्टैंड, नए बस स्टैंड के सामने, पिपली रोड, गुरुद्वारा थीम पार्क के पास, नीलकंठी यात्री के सामने, सेक्टर-5, गांधी नगर में नाले के पास, डिवाइन सिटी के सामने, नए बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर द्रोणाचार्य स्टेडियम, आकाश संस्थान के सामने, लक्की स्वीट हाउस के सामने, पिपली, कीर्ति नगर में पानी नजर आया, लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण समय रहते पंप लगाकर या फिर नालियों से पॉलीथिन और गंदगी निकालकर पानी की निकासी करवा दी गई। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि बरसाती पानी की निकासी कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। एक दम बरसात आने से कुछ समय के लिए दिक्कत तो जरुर होती है, लेकिन थोड़ी देर में पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जा रही है। इस व्यवस्था के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को जिम्मेवारी सौंपने के बाद संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है।
थानेसर- 45 एमएम
पिहोवा-10 एमएम
शाहाबाद-04 एमएम
लाडवा-03 एमएम
इस्माईलाबाद-00
बाबैन-00
जिले में औसतन-10 एमएम
मौसम विभाग अनुसार आज बुधवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग अनुसार बारिश होने की 100 प्रतिशत संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहीं 28 जुलाई से पांच अगस्त तक भी बारिश की 60 से 80 प्रतिशत संभावना रहेगी।