फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   badal used akal takht for political pourpose : jhinda

बादल कर रहे अकाल तख्त का राजनीतिक उपयोग : झींडा

Fri, 06 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 06 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर के गांव चब्बा में 10 नवंबर को होने वाले सरबत खालसा में हरियाणा से 21 हजार सिख संगत शिरकत करेगी।
विज्ञापन


यह दावा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने डेरा बाबा चरण सिंह कार सेवा कुरुक्षेत्र में पत्रकारों के सामने किया। झींडा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के कामकाज में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की दखलअंदाजी को रोकने और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की मांग सरबत खालसा जोरदार तरीके से उठाई जाएगी।


पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब का प्रयोग अपने राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए कर रहे हैं। इसलिए श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीति प्रभाव से मुक्त कराने के लिए सरबत खालसा में अधिक से अधिक संगत का पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन


संगत एकत्रित करने संबंधी पूछे गए सवाल पर एचएसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि कमेटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों तथा जिला स्तर पर पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



झींडा ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने पांच प्यारों के निर्देशों की तौहीन की है। इसलिए एसजीपीसी अध्यक्ष को भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही सभी श्री तख्त साहिबान के जत्थेदारों की नियुक्ति सरबत खालसा में संगत को करनी चाहिए।

झींडा ने कहा कि एचएसजीपीसी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर किसी भी धार्मिक ग्रंथ का अपमान करने वाले असामाजिक तत्वों पर धारा 302 के तहत कार्रवाई करने की अपील करेगी।

झींडा का दावा
झींडा ने दावा किया कि सिरसा से 5 हजार, फतेहाबाद और अंबाला से 2500-2500, रोहतक से तीन हजार, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल से 2-2 हजार, जींद और पानीपत से 500-500 संगत रवाना होगी। इसके अलावा अन्य जिलों से भी संगत सरबत खालसा में भाग लेने के लिए जाएगी।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरमनप्रीत सिंह, कमेटी के सदस्य अजमेर सिंह, बलदेव सिंह, जिला प्रधान बलवंत सिंह, उजागर सिंह, साहब सिंह, जोगिंदर सिंह, हरदयाल सिंह, गुरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed