फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bad roads and carelessness are taking a toll on people's lives, Kurukshetra

खस्ताहाल सड़कें और लापरवाही लोगों की जान पर पड़ रही भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bad roads and carelessness are taking a toll on people's lives, Kurukshetra
मोहन नगर पुल पर अवैध कट से दूसरी सड़क पर गाड़ी चढ़ाता चालक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर की खस्ताहाल सड़कों के साथ वाहन चालकों की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। हर रोज सड़क दुर्घटना का शिकार हुए राहगीर व वाहन चालक लहूलुहान हालात में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इनमें से कई लोग गंभीर चोटें आने के कारण अकाल मौत का ग्रास बन रहे हैं।
पुलिस के अनुसार जनवरी 2022 में 24 सड़क दुर्घटनाएं हुई। इन दुर्घटनाओं में जख्मी हुए 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं 20 व्यक्ति अभी भी पीड़ा से जूझ रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े की बात करें तो फरवरी माह के पिछले 18 दिनों में 10 से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में जान गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हर रोज सड़क दुर्घटना में बढ़ता मौत का ग्राफ संभलकर सफर करने की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात नियमों के प्रति सख्ती बरतने का दावा जरूर किया जा रहा है, लेकिन सड़कों पर वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नाबालिग बच्चे दो पहिया वाहन और गाड़ियों के स्टेरिंग संभाले हुए हैं। दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट के ट्रिपल राइडिंग कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में वीरवार को मुख्य चौक और मार्ग पर पुलिस कोई कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आई। छुट्टी के बाद स्कूल से निकले नाबालिग छात्र बिना हेलमेट के अपने दो पहिया वाहनों को सड़कों पर दौड़ाते नजर आए। साथ ही अन्य वाहन चालक भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए।
शहर के मुख्य मार्ग खस्ताहाल हो चुके हैं। आए दिन इन सड़कों पर सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। पिपली-थर्डगेट सिक्सलेन की स्थिति तो किसी से छिपी नहीं है। इस मार्ग पर अभी तक अनगिनत सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 10 से अधिक राहगीरों एवं वाहन चालकों को अकाल मौत का ग्रास बनना पड़ा। वहीं, थर्डगेट से ज्योतिसर तक का सफर भी जानलेवा साबित हो रहा है, लेकिन शासन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। शहर के खस्ताहाल मार्गों पर जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो रही है।

एक माह में 2711 चालान किए : रमेश
डीएसपी रमेश ने बताया कि पुलिस समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रही है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों एवं संचालकों को निर्देश दिए थे कि कोई किसी नाबालिग विद्यार्थी को वाहन लाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने बताया जनवरी में पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 2711 वाहन चालकों के चालान कर 13 लाख 52 हजार 700 रुपये वसूल किए हैं। पुलिस जागरूकता के साथ-साथ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed