फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Backwards met quota in panchayat and civic elections : San

पिछड़ों को मिले पंचायत और निकाय चुनावों में कोटा : सैन

Fri, 30 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 30 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक न्याय मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से पिछड़े वर्ग के लोगों को पंचायती राज और निकाय चुनावों में आरक्षण देने की मांग की।
विज्ञापन


सैन ने कहा कि हरियाणा को बने 50 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक बनीं सरकारों ने अति पिछड़ों को पंचायती राज और निकाय चुनावों में सम्मानपूर्वक सीटें आरक्षित नहीं की हैं। अनुसुचित जाति जनजाति एक्ट की भांति ही संवैधानिक तरीके से अति पिछड़ों के शोषण के खिलाफ स्पेशल एक्ट का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन


मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैन वीरवार को कुरुक्षेत्र के एक निजी होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, लेकिन आज तक पूरा कोटा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंडल कमीशन में एलआर नायक की रिपोर्ट को पूरी तरह लागू किया जाए। सरकार द्वारा दिए गए आरक्षण 27 प्रतिशत में से 16 प्रतिशत अति पिछड़े वर्ग अर्थात बीसी ए और 11 प्रतिशत बीसी बी के लिए निर्धारित किया गया है।

क्लास 3 और क्लास 4 में तो कर्मचारियों की भर्ती की जाती है, लेकिन क्लास 1 और 2 में आज तक उन्हें पूरा हक नहीं दिया जा रहा। सरकार द्वारा कोटे में प्रथम और द्वितीय श्रेणी में मात्र 10 प्रतिशत दिया गया है, जबकि श्रेणी-ए के लोगों का 16 प्रतिशत बनता है।

इस वजह से करीब एक लाख पद इसी कोटे के खाली पड़े हैं। मांग की कि वह बैकलॉग पूरा करे और नियमानुसार ही आरक्षण दे। बताया कि इस मांग को लेकर एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधि मंडल सीएम हाउस करनाल में ज्ञापन सौपेंगे।

उन्होंने कहा कि आज तक जिला परिषद, ब्लाक समिति, निकाय चुनावों आदि में पिछड़ा वर्ग को कोई सीट नहीं दी जाती। जबकि, पूरे 27 प्रतिशत में से 16 प्रतिशत हक अति पिछड़े वर्ग का ही है। उन्होंने सीएम से मांग की कि इस बार भाजपा सरकार को सबसे अधिक सपोर्ट पिछड़ा वर्ग ने किया है।


यदि अब भी न्याय नहीं मिला, तो पिछड़ा वर्ग सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग नेता तेजवीर सैन, राजू सैन, कालू सोनी, पिछड़ा वर्ग नेता देवी दयाल, दरियाव सिंह कश्यप, एडवोकेट सतीश सैन, अमित खत्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed