फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ayush secures 430th rank in IIT-JEE exam, Kurukshetra

आईआईटी-जेईई परीक्षा में आयुष ने हासिल की 430वीं रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ayush secures 430th rank in IIT-JEE exam, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आईआईटी-जेईई (एडवांस) के परीक्षा परिणामों में विज्डम वर्ल्ड स्कूल के चार विद्यार्थियों ने उस धारणा को गलत साबित कर दिया कि बच्चे कोचिंग लेकर ही इतिहास रच सकते हैं। आईआईटी-जेईई (एडवांस) के रविवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र आयुष अदलखा ने ऑल इंडिया में 430वी रैंक हासिल की। वहीं मौर्य वत्स ने ऑल इंडिया 40वी रैंक (पीडब्ल्यूडी श्रेणी) प्राप्त की।
विद्यालय के ही दो अन्य छात्रों आदित्य व आशीर्वाद ने भी शानदार परिणाम हासिल करते हुए स्कूल और कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने श्रेय अपने बच्चों की मेहनत, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यालय में साल भर लगाई अपनी नियमित कक्षाओं को दिया।
विज्ञापन

परिणाम आने पर रविवार को विद्यालय परिसर में इन होनहार बच्चों को उनके अभिभावकों सहित विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। विधायक सुभाष सुधा ने भी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्राचार्या संगीता बहल व प्रोजेक्ट निदेशक विकास गुप्ता ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने विद्यालय के चार वर्षीय इन्टेग्रटिड प्रोग्राम के तहत इस परीक्षा की तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक विनोद रावल एवं अनिता रावल ने बताया कि विद्यालय की पॉलिसी के तहत इन चारों होनहार विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। आयुष की उपलब्धियों पर उसे चार लाख रुपये की नकद राशि दी गई। इसी प्रकार मौर्य को एक लाख एवं आदित्य और आशीर्वाद को पचास-पचास हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया।
भूमित की 754वीं व लक्ष्य की 763वीं रैंक
जेईई एडवांस के परिणाम में आकाश बायजूस संस्थान के भूमित अरोड़ा ने 754वीं और लक्ष्य मेहला ने 763वीं रैक हासिल की है। संस्थान के प्रबंध निदेशक आकाश चौधरी ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि देश भर से जेईई एडवांस 2022 के लिए कुल 155,538 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 40,712 ने क्वालीफाई किया है। जेईई एडवांस सालाना उन छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है, जिन्होंने आयोजित जेईई मेन्स क्वालिफाई किया है।

गुरुकुल के समर्पण की 125वीं रैंक
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र समर्पण वर्मा और प्रभात कुमार ने जेईई एडवांस में 125वीं और 147वीं रैंक हासिल कर इतिहास रचा है। इसके अलावा गुरुकुल के ही रोहन लाठर, अमिताभ, अभय, हन्नी, साहिल और कुनाल ने भी सफलता हासिल की है। प्रधान राजकुमार गर्ग ने निदेशक कर्नल अरुण दत्ता, प्राचार्य सूबे प्रताप, व्यवस्थापक राम निवास आर्य, आईआईटी विंग के जितेंद्र अहलावत, प्रकाशी जोशी, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य सहित सभी अध्यापकों और संरक्षक मंडल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed