फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ayush Director General was surprised saw Diseases

बीमारियां देख हैरान रह गए आयुष महानिदेशक

Sat, 08 Aug 2015 12:50 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज में छापेमारी के दौरान खामियों का खुलासा होने के बाद शुक्रवार को आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. गुलशन आहुजा ने भी यहां का दौरा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज प्रशासन और स्टाफ से वहां के हालातों और बीमारियां (खामियों) की जानकारी हासिल की। स्टाफ की शिकायतें सुनकर वे स्वयं हैरान रह गए। इस दौरान हरियाणा आयुर्वेदिक टीचर्स एसोसिएशन ने उनके सामने खामियों की सूची रखी तो हालातों को सुनकर वे आश्वासन देते नजर आए।
विज्ञापन


 आयुष महानिदेशक डॉ. गुलशन आहुजा ने कॉलेज स्टाफ से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से छापामारी में निकाली गई खामियों पर अधिकारियों से सफाई मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चली लंबी क्लास में महानिदेशक ने तो उन मुद्दों को उठाया जो स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वीरवार को छापामारी के दौरान उठाए गए थे। हरियाणा आयुर्वेदिक शिक्षक एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अशोक राणा ने इस दौरान कहा कि अस्पताल व कॉलेज की असलियत से सरकार को वाकिफ नहीं कराया जा रहा है। इस कारण कॉलेज दुर्दशा का शिकार होता जा रहा है।

स्टाफ सदस्यों ने ये गिनवाईं खामियां
 इस दौरान स्टाफ सदस्यों ने बताया कि आयुष अस्पताल  में दवाइयां ही उपलब्ध नहीं हैं। लेबोरेटरी में शुगर जांच करने तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

अस्पताल में ऑटो एनेलाइजर नहीं है। अस्पताल कम कॉलेज में पैरामेडिकल स्टाफ, पंचकर्म और फिजीयोथैरेपी की सुविधा ही नहीं है। 100 बेड के अस्पताल  में महज दो नर्स हैं। 25 वर्ष पुरानी एक्सरे मशीन पिछले दो माह से बंद पड़ी है।

संसाधन हैं तो चलाने वाले नहीं
अस्पताल स्टाफ सदस्यों ने बताया कि यहां एंबुलेंस तो है, लेकिन उसे चलाने वाले नहीं हैं। लाइब्रेरी है, लेकिन लाइब्रेरियन नहीं, लेबोरेटरी है, लेबोरेटरी असिस्टेंट नहीं, हर्बल पार्क है, लेकिन माली उपलब्ध नहीं। दवाइयों की जांच करने वाली लैब उपकरणों के साथ लैस होने के बाद भी बंद पड़ी है।


ये है मामला
बता दें कि वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के एकमात्र श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कालेज का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें काफी खामियां मिली थी। इस पर उन्होंने कहा था कि एक ओर प्रदेश सरकार इसे आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय बनाना चाहती है, लेकिन दूसरी ओर यहां कालेज की भी सुविधाएं पूरी नहीं है। अस्पताल में मिली खामियों के बाद शुक्रवार को आयुष महानिदेशक डॉ. सुनील आहूजा ने शुक्रवार को ही अस्पताल का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed