{"_id":"694c47ce72c3100f8e0d99d5","slug":"awareness-about-consumer-rights-kurukshetra-news-c-246-1-sknl1020-148768-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: उपभोक्ता अधिकारों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: उपभोक्ता अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Thu, 25 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद उपभोक्ता व विभाग के अधिकारी। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रादौर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। इस दौरान विभाग निरीक्षक सोनू कुमार, निरीक्षक गौरव कुमार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सरकार ने 24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ताओं अधिकारों के लिए कानून लागू किया था। तभी से 24 दिसंबर का दिन उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं। जानकारी के अभाव में उपभोक्ताओं का शोषण होता है। उपभोक्ता किसी भी वस्तु को खरीदे तो उसका बिल जरूर लें। उपभोक्ता माप तोल के दौरान अलर्ट रहे। मिठाई की दुकान पर मिठाई के साथ डिब्बा भी तोला जाता है, जो नियमों के विरुद्ध है। उपभोक्ता इस बारे अलर्ट रहे।
-- -- -- -- --
विज्ञापन