{"_id":"691b782c7bdcf7b7fe0e268b","slug":"auto-drivers-protested-for-one-and-a-half-hours-at-kdb-office-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-145509-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केडीबी कार्यालय पर डेढ़ घंटा ऑटो चालकों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केडीबी कार्यालय पर डेढ़ घंटा ऑटो चालकों ने जताया रोष
Tue, 18 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रशासन के खिलाफ रोष जताते ऑटो चालक । संवाद
- फोटो : महमूदाबाद क्षेत्र में नूरपुर स्थित शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल।
कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव के बीच सोमवार को ऑटो चालक काफी संख्या में एकत्रित हो अपने ऑटो को लेकर केडीबी कार्यालय पहुंच गए। यहां ऑटो चालकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ऑटो चालक यूनियन प्रधान राजेंद्र सिंगला ने आरोप लगाया कि प्रशासन ब्रह्मसरोवर एरिया में उनके ऑटो नहीं चलने दे रहा जबकि सामान्य दिनों में ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में ऑटो चलाकर अपना गुजर बसर करते हैं।
ऑटो चालक मुकेश शर्मा, विक्रम कुमार, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार ने कहा कि एक तरफ तो प्रशासन गीता महोत्सव का आयोजन कर लोगों को ब्रह्मसरोवर पर रोजगार दे रहा है। वहीं उनका रोजगार छीन रहा है। ऑटो की आमदन से ही परिवार का खर्च चलता है। प्रशासन ने ब्रह्मसरोवर एरिया में उनकी एंट्री बैन कर दी है। ऐसे में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। केडीबी सीओ पंकज सेतिया के आश्वासन के बाद ऑटो कर्मचारियों ने केडीबी कार्यालय से धरना प्रदर्शन बंद किया।

कुरुक्षेत्र। प्रशासन के खिलाफ रोष जताते ऑटो चालक । संवाद- फोटो : महमूदाबाद क्षेत्र में नूरपुर स्थित शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल।
विज्ञापन