{"_id":"623a2cde79770c78bb4f5332","slug":"attempted-to-break-bank-wall-window-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1025883173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की दीवार, खिड़की तोड़ने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की दीवार, खिड़की तोड़ने का किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। गांव इस्हाक के बस अड्डे स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा इस्हाक में चोरों ने दीवार व खिड़की में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर बैंक में दाखिल नहीं हो पाए।
यह कोई पहला मौका नहीं है बल्कि इससे पहले भी चोर इस बैंक शाखा में चोरी का प्रयास कर चुके हैं। सुबह मामले की सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दो साल पहले भी इस शाखा में चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। उस समय चोर शटर व ताले तोड़कर बैंक में घुसे थे। असफल रहने पर चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे नष्ट कर दिए और डीवीआर लेकर फरार हो गए थे। चोरों ने सायरन का तार भी काट दिया था।
थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में शाखा प्रबंधक विक्रमजीत सिंह ने कहा कि वह सोमवार की सुबह बैंक में पहुंचे तो देखा कि बैंक की पिछली दीवार और बगल की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। जांच करने पर पाया कि किसी ने चोरी का प्रयास किया है। हालांकि चोर बैंक के अंदर नहीं घुस सके। बैंक के अंदर सभी दस्तावेज व नकदी सुरक्षित है। बैंक के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं, मगर वह आगे की तरफ लगे हैं।
विज्ञापन
इस कारण चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पिहोवा प्रबंधक निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया है। चोरों ने बैंक शाखा की पिछली दीवार को तोड़ने का प्रयास किया, मगर वे सफल नहीं हो सके। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।