फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Astroturf being built at a cost of five and a half crores will be equipped with flood lights

साढ़े पांच करोड़ की लागत से बन रहे एस्ट्रोटर्फ फ्लड लाइट्स से होगा लैस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Astroturf being built at a cost of five and a half crores will be equipped with flood lights
कुरुक्षेत्र। केयू में सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ का भूमि पूजन करते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, स - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। हॉकी खिलाड़ियों द्वारा देखा गया विश्वविद्यालय के हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खेलने का सपना अब साकार होने जा रहा है। खेलो इंडिया स्कीम के तहत साढ़े पांच करोड़ की लागत से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में बनने जा रहे 120 मीटर लंबे और 60 मीटर चौड़े एस्ट्रोटर्फ का खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। खास बात यह है कि यह एस्ट्रोटर्फ फ्लड लाइट्स से लैस होगा और यह एस्ट्रोटर्फ तय सीमा में बनकर तैयार होगा, जिसका लाभ हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ तय समय सीमा यानी 2022 में बनकर तैयार होगा। इस एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे और अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाएंगे। संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा खेलों में बहुत आगे है और हमें इसे और आगे ले जाना है। हमारा प्रयास रहेगा कि खेल के क्षेत्र में किसी भी सुविधा की कई न आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा आज खेल के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहा है। खेल राज्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में जल्द साइकिलिंग के लिए वेलोड्रम बनवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

हॉकी एस्ट्रोटर्फ के शिलान्यास से पूर्व हवन यज्ञ कर भूमि पूजन में राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, खेल निदेशक राजेश सोबती सहित अधिकारियों ने आहुति डाली। संदीप सिंह ने कहा कि खेल के लिए बनी फेडरेशन को सरकार के साथ मिलकर काम करने से खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में खेलो इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ पांच फरवरी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि महिला हॉकी खिलाड़ियों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। महिला हॉकी टीम ने देश का नाम गौरवान्वित किया है। इस दौरान कुलपति प्रो. सचदेवा ने खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने लिए संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के तैयार होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। संचालन डॉ. आबिद अली ने किया। इस मौके पर अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह, पूर्व लोकपाल श्याम लाल जांगड़ा, प्रॉक्टर प्रो. सुनील ढींगड़ा, कुटा प्रधान डॉ. विवेक गौड़, डॉ.अरविंद मलिक, प्रो. चांद राम जिलोवा, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. सुदेश, डॉ. संजय कौशिक, डॉ. रोहताश, डॉ. महासिंह पूनिया, लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. जितेंद्र खटकड़, डॉ. महाबीर रंगा, अनिल शास्त्री व नवीन सैनी आदि मौजूद थे। खिलाड़ी शिवानी, कविता, शैलजा, देविका, स्वाति, निशा, पूजा, दीपक, साहिल व नीरज सहित अन्य हॉकी प्रेमियों का कहना है एस्ट्रोटर्फ तैयार होने के बाद वे यहां अच्छे से तैयारी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed