{"_id":"b8c1e7c42e7cff01d27820f033641512","slug":"asi-girl-and-two-young-men-beat-uniform-bush-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई महिला एएसआई और दो जवानों की धुनाई, वर्दी फाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई महिला एएसआई और दो जवानों की धुनाई, वर्दी फाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसा थाने के उदारसी गांव में शनिवार देर रात बलात्कार के आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल को लेने के देने पड़ गए। दल का नेतृत्व कर रहीं महिला एएसआई और दो पुरुष सिपाहियों को गांववालों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट करके वर्दी फाड़ दी। ग्रामीणों ने उनको बंधक बना लिया। इतना ही नहीं तीनों पुलिस कर्मचारियों की हालत से लग रहा था कि उन्हें गांववासियों ने दौड़ाया भी है।
विज्ञापन
बाद में शाहाबाद से पुलिस जवानों के साथ भेजे गए डीएसपी तीनों पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षित झांसा थाने में ले आए। घटना में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ दूसरे पक्ष के चार लोग भी चोटिल हुए हैं, जिनका इलाज कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने उदारसी के करीब 10 लोगों के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट करने, वर्दी फाड़ने सहित अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उदारसी के रफ्तार सिंह पर इसी साल जून में कुरुक्षेत्र के होटल में महिला से बलात्कार और रुपये की धोखाधड़ी का मामला सिटी थाना में दर्ज हुआ था। शनिवार देर रात कुरुक्षेत्र महिला थाने की एएसआई परवीन कौर दो पुरुष सिपाहियों के साथ उदारसी में रफ्तार सिंह को गिरफ्तार करने के लिए गई थीं। घर में पुलिसकर्मियों के आने पर परिवार के लोग उनसे भिड़ गए। इतने में अनेक ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी के परिवार की महिला ने बताया कि जब रफ्तार सिंह शनिवार को सारा दिन महिला थाने में था तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। रात को ही ऐसा क्या हो गया कि पुलिस बाहर के लोगों के साथ आई और उनके साथ मारपीट करने लगी।
विज्ञापन
मुझे नहीं दी पुलिस ने जानकारी : निवर्तमान सरपंच
गांव उदारसी के निवर्तमान सरपंच विक्रम ने बताया कि पुलिस गांव में किसी को गिरफ्तार करने आई इसकी उसे जानकारी नहीं दी गई। पुलिस को गांव से किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करना था तो पहले किसी मौजिज व्यक्ति या पूर्व सरपंच को इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी।
कौन थे पुलिस के साथ आए लोग
नाम नहीं छापने की शर्त पर गांव उदारसी के लोगों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को पकड़ने आई पुलिस के साथ कई लोग आए थे। वे कौन थे इसकी जानकारी नहीं मिली है। उन लोगों ने परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की और बलियां भी छीन लीं। परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस बात को लेकर रात को ही गांव इकट्ठा हो गया और पुलिस का घेराव भी किया।
कहीं दोबारा हमला न कर दे पुलिस : आरोपी परिवार
आरोपी परिवार की महिलाओं व घायल बनारसीदास, रणधीर सिंह ने बताया की उन्हें डर है कि जब घर में केवल महिलाएं होती हैं तब कहीं पुलिस या उनके साथ आए लोग हमला न कर दें। यदि पुलिस को भी कोई कार्रवाई करनी है उन्हें भी दिन के समय करनी चाहिए और महिलाओं के साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए।
वर्जन
कुरुक्षेत्र महिला थाना से एएसआई प्रवीण कौर कुछ पुलिस मुलाजिमों के साथ एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव उदारसी में गई थीं, लेकिन घर के सदस्यों ने उन पर पथराव कर दिया तथा मारपीट भी की। डीएसपी गुरमेल सिंह ने मौके पर जाकर जांच की और रविवार को करीब 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है।
-निर्मल सिंह, थाना प्रभारी, झांसा