{"_id":"67f586d582ec146ac10ad7fe","slug":"ashok-murder-case-accused-arrested-after-treatment-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133951-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अशोक हत्याकांड का आरोपी उपचार के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अशोक हत्याकांड का आरोपी उपचार के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अशोक हत्याकांड को अंजाम देने के एक आरोपी को पुलिस ने पांच दिन बाद मंगलवार को काबू कर लिया है। आरोपी नरेंद्र राणा के सिर पर झगड़े के दौरान चोट आई थी, जो एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन था, जिसे उपचार के बाद सीआईए दो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया व दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
सीआईए दो के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि तीन अप्रैल को तंगौर गांव में नाली में गोबर डालने पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उक्त आरोपी ने मृतक अशोक राणा के भतीजे विकास का ट्रैक्टर से रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अशोक राणा व उसका दोस्त मनजीत उसे बचाने के लिए आए तो उक्त आरोपी का भाई रविंद्र उर्फ बच्ची व चाचा का बेटा विजय अपने हाथ में तलवार व भाला लेकर आ गए थे।
तीनों ने अशोक व मनजीत पर हमला कर दिया था। हमले में नरेंद्र ने अशोक की छाती में भाला मार दिया था। रविंद्र उर्फ बच्ची ने तलवार से मनजीत के पेट व शरीर पर चोट मारी थी जिसकी वजह से अशोक राणा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था व मनजीत को मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। मृतक के भतीजे विकास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को मौके से काबू कर लिया। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।