फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   As the evening falls, the cold wind is releasing shivering, Kurukshetra

शाम ढलते ही ठंडी हवा छुड़ा रही कंपकंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
As the evening falls, the cold wind is releasing shivering, Kurukshetra
धूप निकलने पर ब्रह्मसरोवर पर घूमते बच्चे और युवक और युवतियां। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिछले चार दिनों से लगातार खिल रही धूप लोगों को राहत प्रदान कर रही है। वहीं रात के समय अभी भी कंपकंपा देने वाली ठंड जारी है। दिन में जहां अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस तक रहता है वहीं रात के समय अधिकतम तापमान में सात और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है।
रविवार को भी सुबह करीब आठ बजे ही सूरज निकल आया। हालांकि बीच बीच में हल्के बादल भी छाए, लेकिन लोगों को ठंड से राहत बरकरार रही। छुट्टी के चलते पर्यटन स्थलों पर अच्छी भीड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं बाजारों में इन दिनों चहल कदमी बढ़ गई है। दोपहर के समय पार्कों में बच्चे खेलते नजर आए।
विज्ञापन

दिन में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही दोपहर दो बजे के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं, लेकिन सूर्य देव भी शाम चार बजे तक आसमान में डटे रहे और बीच बीच में राहत प्रदान करते रहे। मौसम विभाग अनुसार दो फरवरी तक दिन में ठंड से राहत का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को तापमान 20/08 और बुधवार को 20/08 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन और चार फरवरी को बारिश के आसार
मौसम विभाग की ओर से तीन व चार फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। दोनों दिन बारिश होने की 80 प्रतिशत संभावना है। तीन फरवरी को बारिश के साथ अधिकतम तापमान 15 और न्यनूतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं चार फरवरी को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed