{"_id":"6118216f8ebc3ee52d4b879a","slug":"arrested-for-selling-illegal-arms-sent-to-jail-kurukshetra-news-knl80000867","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार बेचने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार बेचने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी को हथियार बेचने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी श्याम बहादुर वासी महमुदपुर थाना कुलड़िया जिला बरेली (यूपी) को जेल भेज दिया।
डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को सीआईए-2 की टीम को बस अड्डा लाडवा के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि रमन निवासी जैनपुर के पास एक देसी कट्टा है। जैनपुर जाटान टी-प्वाइंट भादसों रोड पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। कब्जे से देसी कट्टा बरामद हुआ था।
उसके विरुद्ध थाना लाडवा में मामला दर्ज कर दो दिन रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपी ने कबूला कि कट्टा उसने श्याम बहादुर से खरीदा था। निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बेचने के आरोपी श्याम बहादुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पांच हजार रुपये भी बरामद हुए। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपी रमन व श्याम बहादुर को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।