फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   arrest

देसी तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी मिला, पुलिस ने रिमांड पर लिया

Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
arrest
कुरुक्षेत्र। पुलिस की अपराध शाखा-2 ने अवैध हथियार सहित एक युवक को काबू किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के गनौर की बीएसटी कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा-2 के हवलदार सतनाम सिंह अपनी टीम सहित उमरी चौक पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उमरी चौक पर एक युवक के पास संतरी रंग के कपड़े में वस्तु दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बीएसटी कॉलोनी नजदीक आईटीआई गनौर जिला सोनीपत निवासी दीपक के रूप में दी। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से पुलिस ने एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed