फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrest

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सहित 680 लोगों की जेब काटने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Arrest
Arrest - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित खेल उत्सव-2008 के दौरान पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जेब काट चुका नितिन उर्फ कोच अब गुरुनानक देव जी के 550 में प्रकाशोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र में एक सिख श्रद्धालु की जेब काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर से हुई है। नितिन उर्फ कोच अब तक प्रकाश सिंह बादल सहित 680 लोगों की जेबें काट चुका है, जबकि अब व कुरुक्षेत्र में 15 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जेब तराशी की घटनाओं को अंजाम देने के इरादे से आया था, लेकिन इससे पहले वह कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध शाखा के हत्थे चढ़ गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नितिन उर्फ कोच अंबाला व साथ लगते पंजाब के एरिया में सैकड़ों जेबतराशी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की जेब ढीली करने में कोच को महारथ हासिल है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक 12 अक्तूबर 2019 को परगट सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी गांव नुरपुर बुच्ची थाना इस्माईलाबाद ने थाना झांसा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। नौ अक्तूबर 2019 को 3 बजे शाम को मांडी गांव गुरुद्वारा में नगर कीर्तन में आया हुआ था। जब वह माथा टेकने लगा तो किसी नाम पता ना मालूम व्यक्ति ने उसकी जेब से काले रंग का पर्स निकाल लिया, जिसमें शिकायतकर्ता के 4000 रुपये और आधार कार्ड था। पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। अपराध शाखा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी और इस सूचना के आधार उन्होंने ब्रह्मसरोवर पर घूम रहे एक जेबतराश को काबू किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने एक मुखबिर के इशारे पर इस जेब तराश को काबू करने के बाद पूछताछ की थी। इस पूछताछ में उसने अपना नाम नितिन कुमार उर्फ कोच पुत्र कीमती लाल वासी जगाधरी गेट अंबाला बताया। इसी के साथ उसने यह भी बताया कि वह जेब तराशी करता है और 9 अक्तूबर 2019 को मांडी गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रगट दिवस के अवसर पर नगर कीर्तन के दौरान एक व्यक्ति की जेब से पर्स निकाला था, जिसमें से 4 हजार रुपये तथा एक प्रगट सिंह नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड मिला था। इसमें से उसने 2 हजार रुपये खर्च कर दिये हैं, जबकि आधार कार्ड व 2 हजार रुपये पुलिस ने उससे बरामद किये हैं। पुलिस की पूछताछ पर यह भी स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2008 में मंडी गोबिंद गढ़ में खेलों के उद्घाटन के समय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जेब तराशी की थी, जिसमें से 23 हजार रुपये निकले थे। इसी के साथ उसने यह भी बताया कि कुरुक्षेत्र में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जेब तराशी का प्लान तैयार करके आया था, लेकिन इससे पहले पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed