फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   arrest gamelar

निजी होटल में पुलिस का छापा, 7 जुआरी पकड़े, 39 हजार की नकदी बरामद

Sun, 08 Sep 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
arrest gamelar
पिहोवा। गुप्त सूचना पर पुलिस ने अंबाला रोड स्थित एक होटल में छापामारी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के 156 पत्ते और 39 हजार 370 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पकडे़ गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिहोवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला रोड पर गांव भट्ट माजरा स्थित एक होटल में छापामारी करते हुए जुआ खेलते हुए पंजाब के जिला पटियाला के गांव देवीगढ़ निवासी मनोज, सुखविंद्र सिंह उर्फ बंटी, त्रिलोक सिंह, जसवंत सिंह, सुभाष चंद और इस्माईलाबाद के विकास नगर निवासी हरीश कुमार व विजय कुमार को काबू किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उक्त होटल में झूठ बोलकर कमरा लिया था कि उनका एक अन्य दोस्त आएगा, जिसके बाद वे सभी दिल्ली जाएंगे, जिसकी सूचना होटल प्रबंधक को भी नहीं थी। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। छापामारी में पिहोवा पुलिस से उप निरीक्षक सुनील दत्त, हवलदार रणधीर सिंह, हवलदार दिलबाग सिंह, हवलदार धर्मपाल और एसपीओ नसीब सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed