फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arms worship after volunteers route march

स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन के बाद किया पथ संचलन

Fri, 23 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Arms worship after volunteers route march

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने संघ का स्थापना दिवस वीरवार को मनाया। इस दौरान कस्बे में पथ संचलन आयोजित किया गया। पवित्र भगवा ध्वज की अगुवाई में स्वयंसेवक कस्बे की विभिन्न गलियों और बाजारों से गुजरे। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इससे पहले हिंदू उच्च विद्यालय में स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन में भाग लिया। 

कार्यक्रम में प्रांत कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि 90 वर्ष पहले विजय दसवीं के दिन ही डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होंने विजय दसवीं के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने संघ के उद्देश्यों, 90 वर्षों में किए गए कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवक कस्बे में पथ संचलन के लिए रवाना हुए। पूरे नगर की परिक्रमा के बाद हिंदू स्कूल में ही कार्यक्रम हुआ। 86 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन में भाग लिया। 16 स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली। इस दौरान स्वयं सेवक हाथों में दंड लिए हुए थे। पथ संचलन में मुख्य रूप से प्रांत कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख राजेश कुमार, जिला सहप्रचार प्रमुख प्रवेश व्यास, खंड संघ संचालक रोशन लाल, खंड कार्यवाह रामकुमार, खंड शारीरिक प्रमुख सुनील भट्ट, सह खंड कार्यवाह मनदीप, मुख्य शिक्षक दीपक टोकी, मंडल कार्यवाह कंवरजीत, ग्राम बन प्रमुख संजीव कुमार, शाम शाखा कार्यवाह तरुण आदि मौजूद रहे।   

तीन पीढ़ियों ने एक साथ की कदमताल 

लाडवा में आरएसएस द्वारा निकाले गए पद संचलन में मुख्य आकर्षण तीन पीढ़ियों का कदमताल मिलाना रहा। सतप्रकाश शर्मा, उनके बेटे नीरज शर्मा, दो पोतों सुमित शर्मा और रुद्राक्ष शर्मा पूर्ण गणवेश में पद संचलन में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed