फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Armed Chandi Pujan Mahayagna starts today at Shakumbhari Devi Temple

Kurukshetra News: शाकुंभरी देवी मंदिर में सशस्त्र चंडी पूजन महायज्ञ आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Armed Chandi Pujan Mahayagna starts today at Shakumbhari Devi Temple
लाडवा। माता शाकुंभरी देवी मंदिर में बनाए हवन कुंड। संवाद
लाडवा। रादौर रोड पर गांव बन मोड के पास माता शाकुंभरी देवी मंदिर में सेवा समिति की ओर से 19 से 26 मार्च तक सशस्त्र चंडी पूजन एवं महायज्ञ का आयोजन वीरवार प्रथम नवरात्रे से विधिवत रूप से शुरू होगा। महायज्ञ को लेकर मंदिर में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। समिति के प्रधान नरेश ने कहा कि महायज्ञ के लिए विशाल पंडाल, हवन कुंड और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार विशेष रूप से बनाए गए भव्य हवन कुंड आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगे। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक यजमान हवन में आहुतियां डालेंगे। उन्होंने बताया कि 31 विद्वान पंडितों के सान्निध्य में प्रतिदिन विधि-विधान से हवन कराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमानों द्वारा मां भगवती के पूजन से होगी। इसके बाद सभी श्रद्धालु एकसाथ बैठकर ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में यज्ञ में भाग लेंगे। समिति का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर पहुंचा था, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को महायज्ञ में मुख्य यजमान बनने का निमंत्रण दिया गया। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वे मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दर्शन कर यज्ञ में सहभागिता करेंगे। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया गया है। मौसम में बदलाव आने पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर को फूलों, रंग-बिरंगी चुनरियों द्वारा आकर्षक रूप से सजाया गया है। इस अवसर पर संरक्षक हरबिलास गर्ग, सतप्रकाश शर्मा, भगवान दास अरोड़ा, संदीप गोयल, सुमित गर्ग, विशाल गर्ग और अमन गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed