{"_id":"690bae89ab99a192ab06218e","slug":"arjun-from-gurugram-and-madhu-from-hisar-became-champions-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-144875-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गुरुग्राम के अर्जुन, हिसार की मधु बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गुरुग्राम के अर्जुन, हिसार की मधु बनीं चैंपियन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योग दक्षता का प्रदर्शन करती खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में 27वीं हरियाणा राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन बुधवार को हुआ। सीनियर वर्ग की आर्टिस्टिक सिंगल पुरुष श्रेणी में गुरुग्राम के अर्जुन ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जींद के सुमित को रजत और गुरुग्राम के जितेन ने कांस्य पदक हासिल किया।
महिला वर्ग में हिसार की मधु वर्मा ने स्वर्ण पदक, फरीदाबाद की मनीषा ने रजत और पानीपत की रिया राणा ने कांस्य पदक जीता। यह जानकारी कंपटीशन डायरेक्टर डॉ. कोमल कौशिक ने दी। इसके अलावा आर्टिस्टिक पेयर पुरुष वर्ग में पंचकूला के युक्त शर्मा व कमल ने स्वर्ण पदक जीता। जींद के सुमित व अभिषेक को रजत मिला और भिवानी के सोनू-अमित व गुरुग्राम के ऋषभ झा व स्वयम ने संयुक्त रूप से कांस्य जीता। महिला वर्ग में फरीदाबाद की मनीषा व अंजली ने स्वर्ण, सिरसा की दिया व कोमल ने रजत और पानीपत की प्रिया व रिया राणा ने कांस्य पदक हासिल किया।
रिदमिक पेयर पुरुष वर्ग में गुरुग्राम के ऋषभ झा व जितेन ने स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में पानीपत की भतेरी व देवी ने स्वर्ण हासिल किया। ट्रेडिशनल योगासन में पलवल के भविष्य ने पुरुष वर्ग में स्वर्ण जीता, महिला वर्ग में हिसार की मधु वर्मा ने दोबारा स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन और हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में योग की बढ़ती लोकप्रियता और क्षमता को दर्शाया।