{"_id":"630fbaf292997600e320899d","slug":"apply-for-admission-in-pg-till-september-8-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1196498180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में दाखिले के लिए आठ सितंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में दाखिले के लिए आठ सितंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। केयू के विभिन्न विभागों में दाखिले लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। केयू प्रशासन ने पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि को बढ़ाकर आठ सितंबर कर दिया है। विभिन्न विभागों के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से जारी है।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि पीजी पाठ्यक्रमों के एमए, एमएससी, एमकॉम, बी लिब, एम लिब, एमएचएमएंडसीटी, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए एसएफएस, बीएड स्पेशल एजुकेशन वीआई, एमएड स्पेशल एजुकेशन, एमपीएड, बीपीएड, पीजी डिप्लोमा इन योगा, एमएफए, एलएलएम, एमफार्मेसी, एमसीए, पीजी डिप्लोमा इन वुमेन स्टडीज, पीजी डिप्लोमा इन फ्लोरीकल्चर, पीजी डिप्लोमा इन नॉलेज ट्रेडिशंस इन संस्कृत एंड आइडियोलॉजी प्रोग्राम, एमएससी ग्राफिक्स, एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया व एमएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टेक्नालाजी आदि प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर आठ सितंबर कर दी गई है।
डॉ. राय ने बताया पोस्ट ग्रेजुएट की प्रथम मेरिट सूची 15 सितंबर 2022 को लगेगी और फीस 19 सितंबर जमा करवानी होगी। दूसरी सूची 24 सितंबर को लगेगी और 29 सितंबर तक फीस भरनी होगी। तीसरी सूची चार अक्तूबर को लगेगी और आठ अक्तूबर को फीस जमा करने का मौका मिलेगा। सीटों के रिक्त रहने पर 17 अक्टूबर को अंतिम सूची लगाई जाएगी जिसके लिए 11 और 12 अक्टूबर को अभ्यर्थियों को पोर्टल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने सुपरनुमेरी सीटों के लिए आवेदन किया है उनकी लिस्ट 20 अक्तूबर को लगाई जाएगी। पीजी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 20 सितंबर से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
केयू प्रशासन के मुताबिक अनुसार पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, बुद्धिस्ट स्टडीज, गाइडेंस, काउंसलिंग एंड साइकोथेरेपी, हॉस्पिटेलिटी एंड इवेंट मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी, एडवांस्ड डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, डिप्लोमा इन फ्रेंच एंड जर्मन, उर्दू, योगा एंड अप्लाईउ फिलॉसफी, रीजनिंग, जापानी भाषा (ऑनलाइन माध्यम) व संस्कृत भाषा (ऑनलाइन माध्यम) में दाखिले के लिए आवेदक 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही सर्टिफिकेट कोर्स फ्रेंच, जर्मन, पंजाबी, कम्यूनिकेशन स्किल, उर्दू, भगवद्गीता, योगा, जापानी भाषा (ऑनलाइन माध्यम), बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स इन जापानी भाषा एंड कल्चर (ऑनलाइन माध्यम) तथा मोरल एंड स्प्रिचुअल काउंसलिंग में भी ऑनलाइन आवेदन 30 सितम्बर तक स्वीकार्य होंगे। आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूके डॉट एसी डॉट इन या आईयूएमएस पोर्टल के द्वारा दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। एमएड, सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पोर्ट्स डाइटिशियन व जिम एंड एरोबिक इंस्ट्रक्टर में दाखिले के लिए शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।