फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Application for Haj pilgrimage till March 10

कुरुक्षेत्र: हज यात्रा के लिए आवेदन 10 मार्च तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Application for Haj pilgrimage till March 10
कुरुक्षेत्र । अखिल भारतीय हज कमेटी ने वर्ष 2023 के दौरान प्रदेश से हज जाने के इच्छुक हाजियों के पंजीकरण के लिए हरियाणा राज्य हज कमेटी के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं। हरियाणा राज्य हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभानदीन भट्टी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आरंभ हो गई है जो 10 मार्च को समाप्त हो जाएगी। आवेदक अखिल भारतीय हज कमेटी की वेबसाइट हजकमेटी.जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि आवेदकों को किसी प्रकार की कठिनाई या असुविधा होती है तो वे हरियाणा राज्य हज कमेटी के हेल्पलाइन नम्बर 0172-2996270 तथा अखिल भारतीय हज कमेटी के नंबर 022-22107070 पर सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदकों के पास 10 मार्च को जारी मशीन रीडेबल भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट तीन फरवरी 2024 तक वैध होना चाहिए। आवेदन के समय आवेदक की आयु 30 अप्रैल तक 70 वर्ष या इससे अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed