{"_id":"611423168ebc3e7d222bd6a2","slug":"answer-sought-from-38-including-assistant-registrar-kurukshetra-news-knl79685565","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी से गायब रहने वाले सहायक कुलसचिव सहित 38 अधिकारियों एवं कर्मचारी पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी से गायब रहने वाले सहायक कुलसचिव सहित 38 अधिकारियों एवं कर्मचारी पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान कुर्सियों से गायब रहने वाले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव सहित 38 अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने की तैयारी है। विभिन्न विभागों और शाखाओं में कुलपति व कुलसचिव के निरीक्षण के बाद विवि प्रशासन की ओर से इसकी सूची तैयार की गई है। इनमें सहायक कुलसचिव, उप अधीक्षक, 16 सहायक और 13 क्लर्क सहित 38 कर्मचारी शामिल हैं। पहले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने 27 जुलाई को सुबह सवा नौ बजे परीक्षा शाखा, निर्माण शाखा, प्रेस, अकाउंट ब्रांच और दूरवर्ती निदेशालय सहित कई जगह औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान 38 अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए थे। इनमें सहायक कुलसचिव डॉ. जितेंद्र कुमार, उप अधीक्षक कपिल देव, सहायक संत कुमार, प्रवीण दुआ, सुशीला कुमारी, हरि सिंह, विजय कुमार, राज कुमार, संतोष रानी, तरुणा लोहट, चंद्र मोहन, सुरेंद्र सिंह, हरि मोहन, सुशीला कुमारी, सुभाष चंद्र, प्रवीण कुमार, असिस्टेंट सीमा वर्मा, टेक्निकल असिस्टेंट राजीव चौहान, क्लर्क मनीष, राहुल, शुभम रोहिला, नरेंद्र सिंह, पवन कुमार, रविता कुमारी, मीनाक्षी, राकेश कुमार, बलवान सिंह, गजपाल, सपना, चिराग मेहता व क्लर्क मनीष कुमार, स्टेनो टाइपिस्ट प्रीति हंस, स्टेनो राखी, अनीता, प्रूफ रीडर श्रवण सिंह, लैब अटेंडेंट वीरेंद्र कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरेश कुमार और माली राज कुमार शामिल हैं।
कुलपति के साथ किया जाएगा विचार विमर्श: कुलसचिव
कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा का कहना है कि 27 जुलाई को निरीक्षण के दौरान कई गैर शिक्षक कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के साथ विचार विमर्श के बाद संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।