फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another square gifted to the holy city; inauguration today.

Kurukshetra News: धर्मनगरी को अब एक और चौक की सौगात, आज होगा उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Another square gifted to the holy city; inauguration today.
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर किया जा रहा चौक का निर्माण। संवाद  - फोटो : shiv tripathi
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। रेलवे रोड पर विकसित भारत सेवा संकल्प नाम से नए चौक का निर्माण किया गया है, जिसका बुधवार को उद्घाटन किया जाएगा। चौक बनने के बाद रेलवे रोड से सलारपुर रोड की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है, इससे इस मार्ग पर यातायात सुगम होने के साथ-साथ जाम की समस्या से भी मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन


चौक के निर्माण के लिए नगर प्रशासन की ओर से दिन-रात काम किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए मौके पर कर्मचारियों और मशीनरी को लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि चौक बनने के बाद आसपास के क्षेत्र में यातायात का दबाव व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि चौक तैयार होने के बाद रेलवे रोड और सलारपुर रोड की ओर जाने वाले यातायात को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



चौक पर आज पहुंचेगी केशव पार्क से यात्रा
चौक के निर्माण कार्य का मंगलवार को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जायजा लिया और जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए, जिस दौरान नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस चौक का नाम विकसित भारत सेवा संकल्प चौक रखा गया है। बुधवार सुबह केशव पार्क में विकसित भारत संकल्प सेवा कार्यक्रम है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव कार्यक्रम सुना जाएगा, इसके बाद केशव पार्क से यात्रा इस चौक तक पहुंचेगी, जिसके बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed