फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another accused of cheating of 14 lakhs arrested

तीन युवकों यूक्रेन भेजने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Another accused of cheating of 14 lakhs arrested
दो महीने पहले तीन युवकों को यूक्रेन भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुखबीर सिंह वासी लाठी धनौरा के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद करके जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने 14 सितंबर को आरोपी नितिश वासी बलदेव नगर (अंबाला) को गिरफ्तार करके कब्जे से एक लाख रुपये बरामद करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 22 जून को जयबीर सिंह वासी गढ़ी गुजरान (करनाल) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा गौरव चहल पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता था। उसके परिवार से प्रदीप का साला साहिल व लाठी धनौरा का एक युवक रोबिन भी जर्मन गया हुआ है। रोबिन ने साहिल को बताया कि उसके पिता सुखबीर सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

तब उसने उसे बताया कि प्रदीप का बेटा बलराम और उसके रिश्तेदार जरनैल सिंह वासी बबैल (पानीपत) का बेटा कमल सिंह भी विदेश जाना चाहते हैं। इन तीनों को यूक्रेन भेजने के लिए वह सुखबीर सिंह से मिलने उसके कार्यालय गया था। यहां उसका साथी मुकेश दुहन वासी मंगौली भी मिला था। सुखबीर सिंह ने उसे तीनों बच्चों को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के लिए प्रति बच्चा साढ़े चार लाख रुपये, जिसमें हर बच्चे के लिए 25 हजार रुपये एडवांस देने की मांग की थी। 19 अक्तूबर को वह अपने बेटे गौरव चहल, बलराम व कमल सिंह को लेकर सुखबीर सिंह के पास पहुंचे थे, जहां उसने तीनों बच्चों के नाम से 25 हजार रुपये के एक-एक चेक दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से उन्होंने उनको अलग-अलग किस्तों में करीब 14 लाख रुपये नकद दिए थे। तब उसने उनको पासपोर्ट, यूक्रेन की एयर टिकट और अन्य कागजात दिए थे। 23 मार्च 2021 को वह तथा जरनैल सिंह तीनों बच्चों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर तो कागजात पूरे न होने के कारण उनको वहां से वापस भेज दिया था। उसके बाद उसने सुखबीर सिंह व मुकेश से बातचीत की तो उन्होंने दोबारा टिकट कराने का आश्वासन दिया था। 6 अप्रैल को तीनों बच्चे यूक्रेन पहुंचे तो उनको अवैध तरीके से आने और यूनिवर्सिटी व हॉस्टल की कोई फीस जमा नहीं है, कहकर वापस भेज दिया था। जब उन्होंने उनसे अपने पैसे की मांग की तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच स्पेशल डिटेक्टिव सेल को दी थी। टीम ने जांच करते हुए एक आरोपी नितिश को गिरफ्तार करके कब्जे से एक लाख रुपये बरामद किए तथा उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने दूसरे आरोपी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार करके कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद किए तथा आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed