फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anjali stood first in the speech competition

Kurukshetra News: भाषण प्रतियोगिता में अंजलि रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Anjali stood first in the speech competition
इस्माईलाबाद। चम्मूकलां में स्थित सरकारी कॉलेज में विजेता विद्यार्थियों के साथ कॉलेज स्टाफ। विज्
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा का वैश्विक प्रभाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा की वैश्विक उपयोगिता, साहित्यिक समृद्धि तथा सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता कुमारी ने की। उन्होंने हिंदी को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए कहा कि हिंदी न केवल भारत की राजभाषा है बल्कि यह विश्व पटल पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रही है। वैश्विक स्तर पर हिंदी का प्रभाव बढ़ रहा है, जो हमारे सांस्कृतिक निर्यात का प्रतीक है। प्रतियोगिता में छात्रा अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा ने हिंदी के डिजिटल युग में वैश्विक प्रसार पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

नीलम रानी द्वितीय तथा ऋतु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्राचार्या ने सम्मानित किया जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि अपनाने और प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed