फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Animal mela

जिलास्तरीय पशुपालक प्रदर्शनी में गांव छलौंदी के प्रदीप कुमार की मुर्राह भैंस ने पाया प्रथ्ाम स्थान

Sat, 07 Sep 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Animal mela
Animal mela - फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा शाहाबाद की अनाज मंडी में जिलास्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विजेताओं को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि प्रदर्शनी की अध्यक्षता लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पशुओं की व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित करने के लिए हर पशु का ध्यान मोबाइल एप शुरू की है तथा राज्य की सभी गाय व भैंस प्रजाति के पशुओं में मुंह-खुर व गलघोटू बीमारी के बचाव के लिए संयुक्त टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हरियाणा संयुक्त वैक्सीन को उपयोग करने वाला पहला राज्य बना है, उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में राज्यमंत्री और विधायक ने पशु पालकों से बातचीत भी की और उनके द्वारा लाए गए पशुओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर 160 मुर्राह भैंस, 60 देसी गाय, संकर नस्ल 20 सहित करीब 385 पशु, इस पशु प्रदर्शनी में पशु पालकों द्वारा लाए गए। प्रदर्शनी में मुर्राह भैंस (झोंटी) प्रतियोगिता में गांव छलौंदी के प्रदीप कुमार मुर्राह भैंस ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गांव भूखड़ माजरा निवासी नवींद्र की भैंस ने दूसरा और गंगहेडी निवासी हुकमचंद की भैंस ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार दुधारु देसी गाय प्रतियोगिता में गांव कौलापुर के रहने वाले मंगा राम की गाय प्रथम, गांव खानपुर कोलियां निवासी जयभगवान की गाय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शुष्क देसी गाय प्रतियोगिता में गांव गुमथला गढु निवासी गुरबचन सिंह की गाय प्रथम, साहिवाल गाय दुधारु प्रतियोगिता में गांव पिंडारसी निवासी अशोक कुमार की गाय प्रथम व गांव कलाल माजरा निवासी सुखविंद्र की गाय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साहीवाल शुष्क गाय प्रतियोगिता में पिंडारसी निवासी अशोक कुमार की गाय ने प्रथम, गांव हरिगढ़ भौरख निवासी मुख्तयार सिंह की गाय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सूकर नस्ल प्रतियोगिता में गांव बीड़ खेड़ी निवासी शीशपाल के सूअर ने प्रथम व भेड़ प्रतियोगिता में गांव लखमड़ी निवासी पिरथी की भेड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी तथा विधायक डॉ. पवन सैनी ने विजेताओं में प्रथम रहे पशुपालक को 3100, द्वितीय को 2100 तथा तृतीय को 1100 रुपये और प्रत्येक प्रतियोगिता के दो पशुओं के पशु पालकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपये की नकद राशि वितरित की।

जिलास्तरीय पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने किया
इस मौके पर उपायुक्त ने प्रदर्शनी में आए पशुपालकों से बातचीत की तथा प्रदर्शनी में आए विभिन्न तरह के पशुओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पशु पालन के लिए विभिन्न प्रकार की स्कीमों को लागू किया गया है, जिसके तहत योग्य पात्र व्यक्ति सरकार की इन स्कीमों का फायदा उठाकर पशु पालन व्यवसाय को शुरू कर सकता है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, एसडीएम राजीव प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed