फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anger among clerical class due to not getting the benefit of additional salary hike

Kurukshetra News: अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलने से लिपिक वर्ग में रोष

Sun, 19 Jul 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Jul 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
Anger among clerical class due to not getting the benefit of additional salary hike
कुरुक्षेत्र। डीईओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए हेमसा के सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। वित्त विभाग के आदेश जारी होने के 20 दिन बाद भी अतिरिक्त वेतन वृद्धि और वेतन निर्धारण का लाभ नहीं मिलने से शिक्षा विभाग के लिपिक वर्ग में रोष है। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) ने शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को नोटिस सौंपकर 21 जुलाई तक लंबित मामलों का निपटारा करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 22 जुलाई को डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन कर कामकाज ठप किया जाएगा।
विज्ञापन


हेमसा के जिला प्रधान पीतांबर शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ को सौंपे नोटिस में कहा कि वित्त विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार वर्ष 2020 बैच से पहले नियुक्त क्लर्कों को तीन अतिरिक्त वेतन वृद्धि और वर्ष 2020 बैच के क्लर्कों को दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाना है। इसके लिए वेतन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जानी थी, लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी अधिकांश मामलों का निस्तारण नहीं हो सका है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि इस संबंध में पहले भी डीईओ के साथ बैठक कर लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का आग्रह किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि वित्त विभाग के आदेशों के बावजूद वेतन निर्धारण की फाइलें कार्यालय में लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
21 जुलाई तक का अल्टीमेटम : हेमसा

हेमसा के जिला सचिव सुशील कुमार ने बताया कि संगठन ने 21 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है। यदि तब तक लंबित मामलों का समाधान नहीं हुआ तो 22 जुलाई को डीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामनाथ भाटी, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रधान ओमप्रकाश और हेमसा के प्रदेश प्रधान संदीप सांगवान भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed