{"_id":"3883829e522f6caa9419a1bdb4866021","slug":"amandeep-standing-54-1-km-run-motorcycle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमनदीप ने 54.1 किलोमीटर खड़े होकर चलाई मोटरसाइकिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमनदीप ने 54.1 किलोमीटर खड़े होकर चलाई मोटरसाइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद के गांव पाडलू के अमनदीप सिंह ने लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए रविवार को नीलोखेड़ी से अंबाला कैंट तक खड़े होकर बुलेट मोटरसाइकिल चलाई। इसके लिए उन्होंनें 54.1 किलोमीटर की दूरी मात्र 1 घंटा 12 मिनट में तय किया। अमनदीप ने हाथ छोड़कर व बुलेट मोटरसाइकिल पर खड़े होकर जिला प्रशासन की देखरेख में फाइनल ट्रायल दिया। वहीं अमनदीप ने बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए भी लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
अमनदीप सिंह ने बताया कि इससे पहले उन्होंने 52 किलोमीटर तक खड़े होकर मोटरसाइकिल चलाने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन आज उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 54.1 किलोमीटर की दूरी तय की। इस उपलब्धि के बाद वापस लौटे अमनदीप को नगरवासियों व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
अमनदीप ने बताया कि गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 16 किलोमीटर और लिमका बुक में 28 किलोमीटर रिकॉर्ड दर्ज है। इस तरह उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है, लेकिन अधिकारिक तौर पर इसका दर्ज होना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी इस रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए आएगी। उन्होंने बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन्होंने कुरुक्षेत्र के डीसी को पत्र लिखा था ताकि उन्हें नीलोखेड़ी से अंबाला तक जाने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था एवं पुलिस सुरक्षा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल पर इस स्टंट की शुरुआत उन्होंने 2007 में मात्र 18 वर्ष की उम्र में कर दी थी और पिछले 8 वर्षों से लगातार वह अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ-साथ अनेक अन्य ऐसी संस्थाओं में लॉंगेस्ट नॉन स्टाप स्टेंडिंग एंड हैंड फ्री बाईकिंग कैटेगरी में रिकॉर्ड के लिए नामांकन किया है। इसी वर्ष 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस समारोह में एसडीएम हवा सिंह ने अमनदीप सिंह को इस रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया था।
बॉक्स
79 वर्षीय दादी ज्ञान कौर ने बताया कि अमनदीप ने जो करनामा कर दिखाया है उसने अपना ही नहीं बल्कि अपने पूर्वजों का नाम रोशन किया है। अमनदीप के इस कारनामें को देखकर दादी ज्ञान कौर की आंखें खुशी से भर आई।
बॉक्स
पिता कंवल जीत सिंह ने बताया कि जिस उत्साह से अमनदीप कार्य कर रहा है इससे वह गांव, नगर, प्रदेश व देश का नाम ऊंचा करेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने बचपन से ही अमनदीप में एक अलग ही जनून देखा था जो कि आज उसने पूरा कर दिखाया।