फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Alumnus Hemant Gupta donated $500,000 to build a cafeteria in the Rose Garden.

Kurukshetra News: पूर्व छात्र हेमंत गुप्ता के प्रयासों से रोज गार्डन में बनेगा कैफेटेरिया, दिए पांच लाख डॉलर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Alumnus Hemant Gupta donated $500,000 to build a cafeteria in the Rose Garden.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व छात्र हेमंत गुप्ता व उनकी पत्नी नलिनी गुप्ता ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन को पांच लाख डाॅलर अनुदान देने की घोषणा की। इसमें से पौने दो करोड़ का चेक प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व एसोसिएशन के निदेशक प्रो. अनिल गुप्ता को दिया।
विज्ञापन




युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि इस अनुदान राशि से विवि के रोज गार्डन में कैफेटेरिया बनाया जाएगा और रोज गार्डन का सौंदर्यकरण किया जाएगा।
विज्ञापन




इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, प्रो. संजीव अग्रवाल, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. ऋषि पाल, डॉ. कंवल गर्ग, डॉ. सलोनी दिवान, पूर्व छात्र सौरभ चौधरी, डॉ. शुचिस्मिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed