{"_id":"61fada5916e38f1ab2730ff4","slug":"alumnus-gave-10-lakhs-to-ku-kurukshetra-kurukshetra-news-knl977944105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्र ने केयू को दिए 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व छात्र ने केयू को दिए 10 लाख
विज्ञापन
केयू में10 लाख रुपये का चेक भेंट करते सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. वीएन अत्री व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं पूर्व विद्यार्थी डॉ. वीएन अत्री ने 10 लाख रुपये विश्वविद्यालय के एलुमनी फंड में दान किए है। उन्होंने बुधवार को दस लाख रुपये का चेक विवि के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. मंजुला चौधरी, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, केयू के एल्युमनाई फंड के निदेशक प्रो. अनिल मित्तल, उपनिदेशक डॉ. कंवल गर्ग की उपस्थिति में सौंपा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि प्रो. वीएन अत्री ने अपने माता-पिता की याद में एक नेक काम के लिए यह योगदान दिया है। यह अन्य पूर्व छात्रों को आगे आने और विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक और विकासात्मक गतिविधियों के लिए विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को एल्युमनी फंड में दान करने के लिए प्रेरित करेगा।
कुका के सचिव डॉ. विवेक चावला ने बताया कि डॉ. वीएन अत्री के पिता पंडित श्रीचंद अत्री के नाम पर पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कला के छात्रों के लिए हर साल दो पुरस्कार दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ छात्रा को महिला सशक्तिकरण के लिए हर साल एक पुरस्कार शकुंतला देवी अत्री के नाम पर दिया जाएगा, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र विभाग के सर्वश्रेष्ठ छात्र को एक वर्ष के लिए एक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. वीएन अत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। इस अवसर पर लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. बृजेश साहनी, अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक चौहान, प्रो. संजीव बंसल और डॉ. नीरा वर्मा, प्रो. संजीव अग्रवाल, लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय, डॉ. सिम्मी वशिष्ठ, डॉ.अजय अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।