फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Allegations of using substandard material in the construction of dividers

डिवाइडर निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Allegations of using substandard material in the construction of dividers
दुकानदार एसोसिएशन ने लाडवा रोड पर बन रहे डिवाइडर के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया है और शाहाबाद के विधायक रामकरण काला व एसडीएम कपिल शर्मा से मामले की जांच की मांग की है। हरकेश कुमार, काका, बंटी, चिराग बत्तरा, नरेश सैनी, संजय शर्मा, लवली, जितेन्द्र कुमार, जालिम सिंह व गुलशन ने कहा कि लाडवा रोड पर सुंदरीकरण के उद्देश्य से डिवाइडर बनाकर उस पर ग्रिल लगाई जा रही है, लेकिन डिवाइडर के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री घटिया है और मात्र रेत से ही डिवाइडर की फाऊंडेशन खड़ी कर दी गई है, जोकि न्यायसंगत नहीं है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि घटिया सामग्री से बनी यह फाउंडेशन पानी से ही बह सकती है और किसी भी वाहन की हल्की सी साइड लगने से ही यह गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि घटिया सामग्री से बनी डिवाइडर की फाउंडेशन सड़क हादसे का कारण बन सकती है और इससे सरकारी खजाने की भी बर्बादी की जा रही है। दुकानदारों ने कहा कि अगर फाऊंडेशन बार-बार गिरती रही और बार-बार बनती रही तो इससे दुकानदारों का काम ठप हो जाएगा। दुकानदारों ने विधायक रामकरण काला से मांग की है कि इस मामले की जांच करवाई जाए और इस फाउंडेशन का निर्माण नये सिरे से करवाया जाए। दुकानदारों ने मांग की कि इस सामग्री की सैंपलिंग करवाई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन

इस बारे में विधायक रामकरण काला ने कहा कि चल रहे इस निर्माण की जांच कराई जाएगी अगर इसमें कमी पाई गई तो यह निर्माण नये सिरे से कराया जाएगा। अनियमितताएं मिलने पर काम करने वालों पर भी विभागीय कार्रवाई अवश्य होगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारी अरुण भाटिया ने कहा कि एक बार सामग्री की जांच की जा चुकी है। दुकानदारों की मांग पर दूसरी बार फिर से इसकी जांच कराई जाएगी और अगर सामग्री में कमी पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed