फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   allegation of triing of rape and molestation, case

नाबालिग से सामूहिक दुराचार का प्रयास, छेड़छाड़ के चार केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
allegation of triing of rape and molestation, case
छेड़छाड़ की दो घटनाओं के साथ-साथ एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने तथा एक युवती से बलात्कार का प्रयास करने के मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना में शहरवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि 28 जून को उसकी 15 वर्षीय पुत्र घर से सामान लेने दुकान पर गई थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी थी। महिला के मुताबिक उसकी नाबालिग बेटी को गांधीनगर निवासी आशु उर्फ आकाश और उसका साथी विशाल नशीला पदार्थ सुंघा अपने साथ अगवा करके ब्रह्मसरोवर पर ले गए थे। इसके बाद दोनों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों आरोपियों ने दो दिन उसकी बेटी को बंधक बनाए रखा। किसी तरह उसकी बेटी उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती उन्हें सुनाई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में एक गांव की युवती ने शिकायत में कहा कि गांव कंवारखेड़ी के रहने वाले रविंद्र ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। तीसरे मामले में गांव की रहने वाली युवती ने शिकायत में कहा कि उसकी बस्ती के रहने वाले अमन, अंकुश, रामू, निंद्र व एक अन्य ने उसके साथ मारपीट की घटना की घटना को अंजाम दिया और छेड़छाड़ करते हुए दुराचार करने का भी प्रयास किया। चौथी घटना में थानेसर की रहने वाली एक युवती ने भी शिकायत में कहा कि विजय ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed