फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   allegation of beating four person, case

घर में घुसकर चार लोगों को घायल करने के आरोप में 12 के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
allegation of beating four person, case
घर में घुसकर चार लोगों से मारपीट कर उन्हें घायल करने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में शहरवासी महिला ने कहा कि पिछले एक महीने से उसकी बेटी अपने मायके आई हुई है। वीरवार को उसकी बेटी घर पर ही अकेली थी। इसी दौरान उनके पड़ोसी सागर ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत लिखित में उसने पुलिस को दी थी। घटना के बाद उसका दामाद व उसका भाई भी घर आये हुए थे। कुछ समय के बाद कृष्ण कुमार, उसका बेटा सागर, पप्पी, दीप, राम निवास, काकू, बीरा, सोहन, दीपू, सोनी, माया व रेखा उनके घर में घुस आये और उन पर लाठियों व डंडों से हमला कर उन चारों को घायल कर दिया। लोगों को एकत्रित होता देख सभी हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पिहोवा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसके दामाद व उसके भाई को अधिक चोटें लगने के कारण डाक्टरों ने कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें वीरवार को पुलिस ने चाकू की नोंक पर महिला से मारपीट व जबरदस्ती करने के आरोप में कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपी कृष्ण कुमार ने अपने बेटे व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में घुसकर हमला कर उनको घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed