फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   alleagation of fraud , case

धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
alleagation of fraud , case
लाडवा के रहने वाले व्यक्ति को दिल्ली वासी से एक कार खरीदना महंगा पड़ गया। शातिर व्यक्ति ने धोखा देते हुए 55309 रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रवि बैनिवाल पुत्र जोगिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी खरीदना चाह रहा था। उसने दिल्ली के रहने वाले पवन कुमार पांडे पुत्र योगराज चावला से फोन पर संपर्क किया। पवन पांडे ने उसको बताया कि उसके पास 2014 मॉडल की कार खड़ी हुई है, उसे वह 2.20 लाख रुपये में दे देगा। उक्त गाड़ी को लाडवा में छोड़ भी देगा। भुगतभोगी से कहा कि लाडवा में गाड़ी छोडने की एवज में 6310 रुपये चार्जिज देने पड़ेंगे। इनमें से 6 हजार रुपये गाड़ी की कीमत 2.20 लाख रुपये में एडजस्ट हो जाएंगे। भुगतभोगी इसकी बातों में आ गया। विश्वास करते हुए भुगतभोगी ने पवन पांडे के बताए गए खातों में 55309 रुपये डाल दिए। इसी दौरान कहने लगा कि ये गाड़ी पिहोवा में खड़ी हुई है। जिसे वह पहुंचा देगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसके पास गाड़ी नहीं पहुंची। बाद में पता चला कि धोखे में रखकर उसे चपत लगा दी। लाडवा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed