{"_id":"61f6ea118b088d11f25ba05c","slug":"all-passenger-trains-not-on-track-since-22-months-kurukshetra-kurukshetra-news-knl974992171","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 माह से पटरी पर नहीं आई सभी पैसेंजर ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 माह से पटरी पर नहीं आई सभी पैसेंजर ट्रेनें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जंक्शन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र से जींद, अंबाला व दिल्ली की ओर चलने वाली करीब 18 पैसेंजर ट्रेन कोरोना काल से ही बंद है। अब इनमें से मात्र तीन ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें दो दिल्ली व एक जींद के लिए पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस बनाकर चलाया जा रहा है। इसके लिए यात्रियों को दोगुना किराया देना पड़ रहा है।
इससे इन मार्गों पर रोजाना सफर करने वाले नौकरी पेशा लोगों और विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को अब अन्य निजी वाहनों या बस में सफर करना पड़ रहा है। इन पैसेंजर ट्रेनों के सहारे लोग सुबह पानीपत से लुधियाना नौकरी करके शाम को वापस अपने घर पहुंच जाते थे। अब पैसेंजर ट्रेनें बंद होने से ऐसे लोगों के सामने समस्या बनी हुई है।
वहीं कुरुक्षेत्र से जींद के लिए पहले 30 रुपये किराया लिया जाता था। अब इसे बढ़ाकर 60 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह दिल्ली के लिए जहां 35 रुपये लगते थे, अब 70 रुपये देने पड़ रहे हैं। ट्रेन का कम से कम किराया दस रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये लिया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले चलती थीं ये पैसेंजर ट्रेनें
कुरुक्षेत्र से अंबाला के लिए दो पैसेंजर ट्रेन चलती थीं, जिसमें पहली सुबह छह बजे व दूसरी शाम सात बजकर 40 मिनट पर चलती थी। वहीं अंबाला से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह छह बजकर 45 मिनट पर चलती थी। कुरुक्षेत्र से जींद के लिए कुल छह ट्रेनें चलती थीं, जो वाया नरवाना व कैथल होकर जाती थीं। इनमें पांच ट्रेनें रोजाना व एक ट्रेन सप्ताह में एक दिन छोड़कर चलती थी। वहीं कैथल के लिए चलने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों में सुबह 8 बजे, दूसरी दोपहर 12 बजे व तीसरी शाम 6 बजे निकलती थी।
कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए कुल सात ट्रेनें चलती थीं, अब मात्र दो ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह दोनों ट्रेनें भी पैसेंजर की बजाय एक्सप्रेस बनाकर ही चलाई जा रही हैं। इनमें पहली मेल एक्सप्रेस 04406 है, जो सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर निजामुद्दीन के लिए व दूसरी गाड़ी संख्या 04452 जो दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पुरानी दिल्ली के लिए चल रही है।
कुरुक्षेत्र जंक्शन के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी पैसेंजर ट्रेन के चलने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि जींद के लिए एक व दिल्ली के लिए दो पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाकर चलाया जा रहा है।