{"_id":"5efe11e08ebc3e42e57b71ec","slug":"ajravar-village-man-death-in-accident-kurukshetra-news-knl359706180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व बाइक की टक्कर में धड़ से अलग हुआ चौकीदार का सिर, दर्दनाक मौत.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व बाइक की टक्कर में धड़ से अलग हुआ चौकीदार का सिर, दर्दनाक मौत.
विज्ञापन
गांव अजरावर में बुधवार रात एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार चौकीदार की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि चौकीदार का सिर उसके धड़ से अलग होकर 50 मीटर दूर झाड़ियों जा गिरा और उसकी मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया और मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगमाल सिंह वासी ठोल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई ज्ञान चंद उम्र करीब 40 साल गांव अजरावर में एक फैक्ट्री में रात के समय चौकीदारी का काम करता था। बुधवार सायं को ज्ञानचंद ड्यूटी पर गया था और करीब आठ बजे उसका घर पर फोन आया कि उसके लिए रात का खाना बनाकर रखना वह लेने आ रहा है। करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि ज्ञानचंद का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो ज्ञानचंद का सिर उसके धड़ से गायब था। जब उन्होंने इधर-उधर तलाश कि तो करीब 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में उसका सिर पड़ा मिला। यह हादसा उस फैक्टरी के बिल्कुल सामने हुआ है, जिसमें ज्ञानचंद चौकीदारी का काम करता था। थाना प्रभारी भीमराज शर्मा ने कहा मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के भाई जगमाल सिंह ने बताया कि ज्ञान सिंह चौकीदारी कर अपने परिवार का लालन पालन कर रहा था। ज्ञानचंद के पास एक लड़का और तीन लड़कियां थीं। पूरा परिवार उसके सहारे ही था। अब ज्ञानचंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एक माह पहले इसी फैक्ट्री में एक चौकीदार ने की थी आत्महत्या
ज्ञानचंद जिस बंद पड़ी फैक्ट्री में चौकीदारी करता था। उसी फैक्ट्री में करीब एक माह पहले एक चौकीदार ने सिक्योरिटी कंपनी की मनमानी के चलते फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। एक माह के भीतर फैक्ट्री के दो चौकीदार मौत से गांव में दहशत का माहौल है। बता दें कि यह फैक्ट्री लंबे समय से बंद पड़ी है और कर्ज की एवज में बैंक ने फैक्ट्री पर कब्जा किया हुआ है और सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा इसकी चौकीदारी के लिए चौकीदार रखे हुए हैं।