फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agents reached the residence of MLAs taking out a fury march , Kurukshetra

रोष मार्च निकाल विधायकों के आवास पहुंचे आढ़ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Agents reached the residence of MLAs taking out a fury march , Kurukshetra
विधायक सुभाष सुधा को ज्ञापन सौंपते आढ़ती। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में मंगलवार को भी जिले भर के आढ़ती हड़ताल पर रहे। उन्होंने अनाज मंडियों में रोष मार्च निकाला और विधायकों व उनके प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे। उन्होंने बुधवार को भी हड़ताल जारी रखने का एलान करते हुए जमकर नारेबाजी की। आढ़तियों ने बैठक कर बुधवार को करनाल में सीएम आवास का घेराव करने के लिए रणनीति भी तय की।
कुरुक्षेत्र अनाजमंडी में सभी एसोसिएशन से जुड़े आढ़तियों ने एकजुटता दिखाते हुए रोष मार्च निकालते हुए सुबह करीब 11 बजे विधायक सुभाष सुधा के आवास का घेराव किया। आढ़ती एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। इसके बाद आढ़ती विधायक सुभाष सुधा आवास पर पहुंचे और रोष जताते विधायक को ज्ञापन सौंपा। सुधा ने उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाकर उनकी मांगों का समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मंडी में मौजूद किसानों ने बताया कि आढ़तियों की दिन भर हड़ताल होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों को कहना है कि सरकार धान खरीद अभी तक शुरू नहीं कर पाई है और अब आढ़ती हड़ताल पर है। इसी बीच मौसम की मार भी उन पर पड़ रही है। ऐसे हालात में सबसे अधिक नुकसान किसान को ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाजमंडी में धान लेकर आए किसानों के समक्ष मंगलवार को उस समय बड़ी समस्या खड़ी हो गई, जब सुबह ही बारिश शुरू हो गई। इससे बचाने के लिए किसान मंडी में लाई गई धान को बचाने का प्रयास करते रहे। गनीमत रही कि बारिश तेज नहीं हुई। किसानों का कहना है कि न धान बिक रहा है और न मंडी में पर्याप्त सुविधाएं है, जिससे धान को बारिश में भीगने से बचाया जा सके।
किरमच निवासी किसान शिवकुमार ने बताया कि बारिश का मौसम होने से धान खराब होने का भय बना हुआ है। मौसम की मार को देख उन्हें मजबूरन जल्द धान कटाई करानी पड़ रही है। मंडी में आढ़ती हड़ताल पर है, जिसके चलते यहां भी उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार को जल्द खरीद शुरू करनी चाहिए।

धान सुखाने की जद्दोजहद करते रहे किसान
अनाज मंडियों में मंगलवार सुबह धान भीग जाने के चलते किसान दिन भर इसे सुखाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। अधिकतर किसानों ने धान की ढेरियां ढांकने के लिए अपने स्तर पर प्रबंध किया था। मंडियों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से किसानों में रोष है।

 अनाज मंडी में धान सुखाते मजदूर।  संवाद

अनाज मंडी में धान सुखाते मजदूर। संवाद- फोटो : Kurukshetra

  विधायक निवास का घेराव करने के लिए जाते आढ़ती।  संवाद

विधायक निवास का घेराव करने के लिए जाते आढ़ती। संवाद- फोटो : Kurukshetra

 बोली न होने पर धान की फसल तिरपाल से ढककर आराम करता किसान।  संवाद

बोली न होने पर धान की फसल तिरपाल से ढककर आराम करता किसान। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed