फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After nine years, the Chief Minister remembered the public, now started public dialogue: Hooda

नौ साल बाद मुख्यमंत्री को याद आई जनता, अब करने लगे जनसंवाद : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
After nine years, the Chief Minister remembered the public, now started public dialogue: Hooda
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। नौ साल बाद अब चुनाव नजदीक आए तो उन्हें जनता से संवाद करने की भी याद आ गई। लेकिन अब जनता भाजपा-जजपा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। जनता में कांग्रेस के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है। यह विचार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

वे यहां रविवार को पंजाबी धर्मशाला में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि आज जिन खिलाड़ियों को मैदान में होना चाहिए था, वे जंतर-मंतर पर धरना देने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेने की बजाए उन पर भी राजनीति कर रही है। खिलाड़ी देश का सम्मान होते हैं और सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उनकी हर समस्या का समाधान हो। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और वे धरना देने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को मन की बात के 100वें संस्करण पर कहा कि यह एकतरफा संवाद है। मन की बात को लोगों की होनी चाहिए। भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम जितना ज्यादा लोगों से मिलेंगे, उतना ही उनकी समस्याओं के समाधान बारे में जान पाएंगे। इसीलिए कांग्रेस लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए जनसंवाद कर रही है। इस दौरान पूर्व अशोक अरोड़ा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, लाडवा विधायक मेवा राम, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, वरिष्ठ नेता सुधीर मेहता, बिश्न लाल सैनी, मेहर सिंह रामगढ़, रायसाहब शर्मा, सुनीता बतान, अशोक शर्मा पहलवान, सुरेश रोड, अमित गर्ग शैंकी, अंकित गुप्ता एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोगों के बीच जाकर मिले हुड्डा
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। कई घंटे चले कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से एक-एक करके संवाद किया। नागरिक संगठनों ने हुड्डा को अपने-अपने इलाके की सड़कों से लेकर परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली, पानी, बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते नशे व बेरोजगारी जैसी समस्याओं के बारे में बताया। ओपीएस की मांग को लेकर संघर्षरत कर्मचारियों, तमाम सेक्टर्स की एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, बार एसोसिएशन, सफाई कर्मियों ने भी हुड्डा से मुलाकात की। तमाम लोगों ने उनसे कांग्रेस सरकार बनने पर उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की। हुड्डा ने सभीको उनकी समस्याओं के न्यायोचित समाधान का भरोसा दिलाया।

बॉक्स
प्रदेश में बदलाव की बयार
हुड्डा ने पार्टी कार्यकर्ता से भी मुलाकात की और कहा कि आज प्रदेश में सियासी बदलाव की बयार कांग्रेस के पक्ष में बह रही है, इसका श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। जिस तरह पहले राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान और ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम को भारी जनसमर्थन मिल रहा है, इसके लिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के कामकाज का आकलन करके उसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed