फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After health checkup, medicines were distributed to 191 people

Kurukshetra News: स्वास्थ्य जांच कर 191 लोगों को वितरित की दवाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
After health checkup, medicines were distributed to 191 people
इस्माईलाबाद। गांव खेड़ी शहीदां में स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाते ग्रामीण। विज्ञप्ति - फोटो : संवाद
इस्माईलाबाद। खेड़ी शहीदां गांव में नवीन संकल्प स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें मेडिकल वैन के जरिए लोगों के स्वास्थ्य जांच के बाद नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। इसके साथ यशस्वी योजना व अन्य सरकारी स्कीमों का लाभ पहुंचाया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल जन सेवक के रूप में क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे नेता समाज के लिए मिसाल हैं। सांसद के प्रयास से उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल टीम की ओर से डॉ. पूर्ण मल ने बताया कि मेडिकल वेन के जरिए खेड़ी शहीदां गांव में 118 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जबकि 17 लोगों के नि:शुल्क लैब टेस्ट किए। टीम सदस्य रितिका सेन ने बताया कि नवीन संकल्प शिविर में 52 लोगों को सरकारी योजनाएं जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन संबंधी लाभ दिया गया, जबकि जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत चार लोग पहुंचे। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद जिंदल के निर्देशानुसार सभी लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed