{"_id":"6339e28b9d51db0d4a06aa54","slug":"adopt-the-values-of-great-men-in-life-kurukshetra-news-knl1231805100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के मूल्यों को जीवन में अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के मूल्यों को जीवन में अपनाएं
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जन-जन को जोड़ने का काम किया और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को अंग्रेजों से मुक्त करवाते हुए दुनिया को एक नया रास्ता दिखाया। वे त्याग, तपस्या व बलिदान की अद्भुत एवं महान व्यक्तित्व थे। अब हम सभी की यह जिम्मेवारी है कि उनके मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाते हुए उनके सपनों के भारत को बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। यह विचार केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने व्यक्त किए। वे रविवार को केयू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कुलपति प्रो. सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रो. सचदेवा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में उच्च मानवीय गुणों को अपनाया और पूरे राष्ट्र का रोल मॉडल बनकर उनकी अगुवाई की। हमारे देश की आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनके व्यक्तित्व से प्रेरित होकर विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए काम करती रहेंगी। इस मौके पर सभी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. नीलम ढांडा, प्रोफेसर परमेश कुमार, कुटा प्रधान डॉ. विवेक गौड़, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. महावीर रंगा, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया, लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, उपनिदेशक डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. जितेंद्र खटकड़, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. प्रोमिला, डॉ. रामचंद्र, राजपाल, अनिल लोहट सहित अन्य लोग मौजूद थे।