फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admission for UG course can be taken till July 7

Kurukshetra News: यूजी कोर्स के लिए सात जुलाई तक ले सकते हैं दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Admission for UG course can be taken till July 7
दाखिले की दौड़
विज्ञापन

फोटो 29 kur_20_
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नए सत्र से यूजी कोर्स के लिए कॉलेजों और महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए आवेदन की तिथि को सात जुलाई तक बढ़ा दिया गया हैं। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अब कॉलेजों और विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए सात जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से 28 जुलाई की तिथि आवेदन के लिए निर्धारित की गई थी। अब दाखिले के लिए बढ़ते रुझान को ध्यान में और फार्म के एडिट ऑप्शन न होने के चलते आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया हैं।
जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में दाखिला लेने के लिए छात्राएं बीसीए कोर्स में सबसे ज्यादा रुचि दिखा रही हैं। बीसीए की 40 सीटों के लिए अब तक 106 आवेदन ऑनलाइन आ चुके हैं, जबकि सबसे कम आवेदन बीए मैथ ऑनर्स के लिए प्राप्त हुए हैं। बीसीए में दाखिला लेकर छात्राएं कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का कोर्स कर सॉफ्टवेयर, वेबसाइट सहित ऐप बना सकती हैं। एमसी और एमबीए कर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। इस कोर्स के बाद भी सरकारी और निजी कंपनियों के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन



सीटों और आवेदन की संख्या
कोर्स सीटें आवेदन
बीए 240 268
बीकॉम 160 115
बीसीए 40 106
बीए मैथ ऑनर्स 20 03
बीए इंग्लिश ऑनर्स 40 18
बीएससी नॉन मेडिकल 60 69
बीएससी मैथ ऑनर्स 20 22
बॉक्स
फोटो 29kur_21
यूजी कोर्सों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी सात जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। नौ जुलाई तक प्रमाण पत्रों की जांच होगी और 12 जुलाई को पहली वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्राएं बीसीए में दाखिला लेने के लिए विशेष रुचि दिखा रही हैं। इसके अलावा बीए और बीकॉम में दाखिला लेने के लिए छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इसके अलावा इस बार चार नए कोर्स भी महाविद्यालय में शुरू किए गए हैं, जिनमें छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जिनमें एमएसी मैथ, बीएससी मैथ ऑनर्स, बीए मैथ ऑनर्स और बीए इंग्लिश ऑनर्स विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गगनदीप कौर, प्राचार्या, राजकीय कन्या महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed