फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Administration's eyes on sensitive and susceptible centers

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर टिकी रही प्रशासन की निगाहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Administration's eyes on sensitive and susceptible centers
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को संपन्न हुए पंच व सरपंच चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। चुनाव के लिए जिलेभर में 74 संवेदनशील व 93 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस कप्तान सुरेंद्र सिंह भौरिया की अगुवाई में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस जसलीन कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल, सात पुलिस उप-अधीक्षक, थाना प्रबंधकों सहित 20 इंस्पेक्टर पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात रहे। जिले में 403 पंचायतों के लिए 435 स्थानों पर 652 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। इन पर पुलिस अधिकारियों सहित नौ जिलों से आए 2300 पुलिसकर्मी डटे हुए थे।
विज्ञापन

उधर, चुनावों के मध्यनजर में सुरक्षा व्यवस्था को जांच ने के लिए ऑब्जर्वर डीआईजी हामिद अख्तर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। उपायुक्त शांतनु शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने ज्योतिसर, सारसा, मुर्तजापुर, गुमथला गढू व शीशगरां गांव के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया ने कहा कि जिलेभर में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पुलिस की हर केंद्र पर पैनी निगाह बनी हुई थी। जिलेभर में 22 नाकों के साथ पंजाब सीमा पर तीन जगह अंतरराज्यीय नाके लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed