{"_id":"6118216b8ebc3ee02a7ac0fe","slug":"administration-alert-will-keep-an-eye-on-every-corner-kurukshetra-news-knl799800189","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन अलर्ट, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
सुरक्षा-व्यवस्था के किए पुख्ता प्रबंध, शहर में बाहर से आए वाहनों की हो रही जांच
केयूके के खेल प्रांगण के एक किलोमीटर के दायरे में धारा 144 रहेगी लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जम्मू-कश्मीर में चार आतंकियों की गिरफ्तारी और आतंकियों के निशाने पर पानीपत रिफाइनरी रहने की बात सामने आने के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस हाई अलर्ट पर है। रविवार को स्वतंत्रता दिवस है। इसके मद्देनजर प्रशासन भी मुस्तैद है। मुख्य आयोजन स्थल के आसपास की सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडर्स को तैनात किया गया है। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। शहर में अन्य स्थानों पर भी पुलिस की निगाहें चौकस हैं। एक दिन पहले से थाना प्रबंधक अपने-अपने एरिया में होटल व धर्मशाला में विशेष चेकिंग अभियान भी चला रहे हैं। सभी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ढाबों पर आने वाले जाने वाले यात्रियों के सामान की चेकिंग भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न रहने के कड़े आदेश दिए गए हैं।
थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज ने अपने-अपने क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, रेस्ट हाउस संचालक व मैनेजर से बैठक करके आगुंतक व्यक्तियों का पूरा ब्योरा तथा उनके फोटो, पहचान-पत्र का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय समारोह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में होगा। किसानों की तिरंगा यात्रा भी निकाली जानी है। ऐसे में प्रशासन को डर है कि किसानों के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण के एक किलोमीटर के दायरे में धारा 144 भी लागू की है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल ग्राउंड के एक किलोमीटर के दायरे में धारा 144 के अंतर्गत लाठी, डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय शस्त्र व किसी भी प्रकार घातक हथियार, खुले पेट्रोल, डीजल, केन इत्यादि लेकर चलने पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करते हुए दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक दिन पहले सार्वजनिक स्थलों पर विशेष चैकिंग अभियान भी चलाए गए वहीं बाहर से आने वाले लोगों पर खान नजर नही जा रही है।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में दिखा जोश, गूंजा भारत माता का जयघोष