फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Adipurush film removed due to protest

Kurukshetra News: विरोध के चलते हटाई गई आदिपुरुष फिल्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Adipurush film removed due to protest
कुरुक्षेत्र। मॉल के बाहर रोष जताते विश्व हिंदू परिषद के सदस्य।
कुरुक्षेत्र। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों के आदिपुरुष फिल्म के विरोध में संबंधित शॉपिंग मॉल के बाहर जमकर रोष जताया, जिसके चलते सिनेमा प्रबंधकों ने इस फिल्म का शो नहीं दिखाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शॉपिंग मॉल के बाहर पहुंचे और रोष जताने लगे। इसी दौरान मॉल के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ा गया तो रोष जताते हुए नारेबाजी भी की। इसी दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। इससे दो दिन पहले भी कार्यकर्ताओं ने इस फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कड़ा रोष व्यक्त किया था। जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर फिल्म बंद कराए जाने की मांग की थी। उसी दौरान चेतावनी भी दी गई थी कि फिल्म बंद नहीं की गई तो वे मॉल के बाहर कड़ा रोष जताएंगे। इसी के चलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और रोष जताने लगे तो मॉल प्रबंधकों ने फिल्म को बंद कर दिया।
विज्ञापन

जिला प्रचार प्रमुख राजेश अरोड़ा ने बताया कि यह सारी फिल्म सनातन धर्म व हमारे देवी देवताओं के अनुरूप नही है। तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों के साथ मॉल के मालिक व प्रबंधकों की बैठक हुई। इसमें फिल्म न दिखाए जाने पर सहमति बनी। प्रदर्शन करने वालों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व अन्य हिन्दू संगठनों के प्रेम नारायण अवस्थी, दर्शन गुलाटी, अतुल, अजय गुप्ता, भारत बंसल, ललित चावला, रोहतास सैनी, पवन कुमार, संदीप अवस्थी, शुभम, नन्दू राणा, विशाल सैनी, वीरेंद्र राणा, पुलकित, हितेश ठाकुर, गौरव पहलवान व सैकड़ों की संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed