फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ADC hears complaint in open Darbar

एडीसी ने खुला दरबार लगाकर सुनी शिकायतें

Wed, 16 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 16 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याओं का ग्रामस्तर पर निवारण करने के लिए प्रशासन ने सोमवार को खंड बाबैन के बेरथला गांव में खुले दरबार का आयोजन किया। जहां अलग-अलग विभागों से कुल 37 शिकायतें सुनी गईं। यह खुला दरबार अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गांव बेरथला के ग्राम सचिवालय में आयोजित किया गया। इसके अलावा 136 लर्निंग लाईसेंस भी बनाए गए। इस दौरान 24 लोगों ने बीपीएल कार्ड बनाने के आवेदन भी दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि जिन घरों में शौचालय नहीं हैं वे शीघ्र अपने घरों में शौचालय बनवाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग एक सप्ताह के अंदर-अंदर ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। विभाग के अधिकारियों ने जगमग गांव योजना के तहत 12 घंटे से बढ़ाकर 15 घंटे  बिजली उपलब्ध करवाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को गांव बीड़ सुजरा में खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed